नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गत वर्ष पुलवामा में जघन्य हमले में प्राण गंवाने वाले वीर शहीदों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा ‘ ये शहीद हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले असाधारण व्यक्ति थे। भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा”।
Author: Himachal Varta
सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए हुआ विचार विमर्श नाहन। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नाहन डाईट संस्थान का निरिक्षण किया। इस दौरान डाइट में सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर पर उठाने के लिए संस्थान के सभी शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्कूलों में दी जा रही शिक्षा में सुधार करने के लिए शिक्षकों से सुझाव मांगे ताकि बच्चों को और बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके और आगामी नई शिक्षा नीति में उन सुझावों को सम्मलित कर प्रदेश के लिए बेहतर शिक्षा नीति बनाने की बात कही। उन्होने डाइट के शिक्षकों…
पांवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के पोंटा साहब पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया स्वागत किया । इस मौके पर सुखराम चौधरी स्थानीय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के विरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल ने बड़े स्पष्ट शब्दों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, यह एकमात्र पार्टी है जिसमें छोटे से स्तर पर विराजमान कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है या दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी…
शिमला/कांगड़ा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार सांय कांगड़ा जिले के धर्मशाला में विकास गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो कैप्सूल ‘हिमाचल बुलेटिन’ का प्रथम अंक जारी किया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा निर्मित हिमाचल बुलेटिन में राज्य सरकार के विभिन्न विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। हिमाचल बुलेटिन के माध्यम से जन-जन को पुख्ता जानकारी सरलता से सुलभ होगी। इसका आमजन लाभ उठा पाएंगे और पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं के लाभ पहुंच पाएंगे। हिमाचल बुलेटिन सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के यूट्यूब अकाउंट DPR Himachal फेसबुक अकाउंट HimachalPradeshGovtIPRDept और ट्विटर अकाउंट dprhp पर…
शिमला। आबकारी एवं कराधान मुख्यालय में आज वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत सेवाओं पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ हुई। यह कार्यशाल 18 और 19 फरवरी, 2020 को भी आयोजित की जाएगी। इन कार्यशालाओं में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त और मुख्यालय के सहायक राज्य कर एवं आबकारी और बीबीएन बद्दी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण चार्टेड लेखाकार केशव आर गर्ग प्रदान कर रहे हैं जिनका जीएसटी को लेकर लंबा अनुभव है और विभिन्न स्थानों पर जीएसटी पर 250 से अधिक सत्र आयोजित किए…
शिमला। प्रदेश के आठ जिलों में आज जन मंच आयोजित किया गया जिनमें 1218 मांगें व शिकायतें प्राप्त र्हुइं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। मंडी जिले में 16 फरवरी जबकि कांगड़ा जिले में 19 फरवरी को जन मंच आयोजित किए जाएंगे। आज के जन मंच से पूर्व प्रदेशभर में 157 जनमंच आयोजित कर 1330 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया गया है। इस अवधि में 46,801 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 42,730 का समाधान किया जा चुका है। जनमंच के माध्यम से प्रदेश भर में आठ हजार परिवारों को बेटी है…
चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी की वार्षिक फ्रैश/रि-अपीयर के अलावा सी.टी.पी/अतिरिक्त विषय/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाएं मार्च-2020 में होंगी। बोर्ड ने इन परीक्षाओं में प्रायोगिक परीक्षाओं बारे कुछ बातें स्पष्ट की हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रायोगिक विषयों की मार्च-2020 में लिखित परीक्षा 70 अंकों तथा प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो किसी भी प्रायोगिक विषय/विषयों की लिखित परीक्षा में फेल हैं तथा प्रायोगिक परीक्षा में…
शिमला। शिमला शहर के रिज पर टका बैंच में परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन को पुनः आरम्भ कर दिया गया है। इस स्टेशन को तीन वर्ष के अंतराल के उपरांत शुरू किया गया है, जिसने आज से कार्य करना आरंभ कर दिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस स्टेशन की स्थापना 1984 में की गई थी, लेकिन नगर निगम शिमला द्वारा किए गए जीर्णोद्धार के कार्यों के कारण इसे पहली मार्च 2017 से निष्क्रिय कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और राज्य प्रदूषण नियन्त्रण…