चंडीगढ़ : यहां राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में केंद्रीय हिन्दी संस्थान (आगरा) द्वारा हिन्दी-पंजाबी अध्येता कोश निर्माण संबंधी कार्यशाला का उद्घाटन कालेज प्राचार्या डा. रमा अरोड़ा द्वारा किया गया। इस छह दिवसीय कार्यशाला में प्रो. सुखदेव मिन्हास, प्रो. परमजीत एवं धर्मपाल साहिल (सेवानिवृत प्रिंसिपल) भाषा विशेषज्ञ के तौर पर कार्यशाला का संचालन कर रहे हैं। संस्थान के प्रतिनिधि मनीष शाक्य ने बताया कि केंद्रीय संस्थान द्वारा 22 प्रादेशिक भाषाओं के अध्येता कोश तैयार किये जा रहे हैं। इस कड़ी में हिन्दी-पंजाबी अध्येता कोश निर्माण का चौथा पड़ाव यहां सरकारी पोस्टग्रेजुएट कालेज में आयोजित किया गया है। निदेशक केंद्रीय हिन्दी संस्थान डा.…
Author: Himachal Varta
शिमला। हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है। राज्य के ऊंचे इलाकों में एक बार फिर बर्फ़बारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में भी बाद दोपहर मौसम ने करवट ली और बारिश के बाद हल्की बर्फ़बारी हो रही है। एक माह में शिमला में आठवीं बार हिमपात हुआ है। माल रोड और रिज मैदान पर पर्यटक इसका खूब आनंद ले रहे हैं। शिमला के निकटवर्ती पर्यटक स्थलों कुफरी, फागू व नारकंडा में भी ताज़ा हिमपात हुआ। पिछले दिनों हुए व्यापक हिमपात से शिमला में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं…
मुख्य वन संरक्षक ने किया वेटलैंड्स को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का आग्रह नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) द्वारा वन विभाग और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर आज राज्य स्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन रेणुकाजी वेटलैंड, सिरमौर किया गया। मुख्य वन संरक्षक नाहन, भूपेंदर सिंह राणा ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि हिमकॉस्ट के सयुक्त सदस्य सचिव निशांत ठाकुर, डीएफओ वाइल्डलाइफ शिमला राजेश शर्मा, डीएफओ क्षेत्रीय शीशानंद ठाकुर, तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर, उपनिदेशक सिरमौर विपिन कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 15 स्कूलों…
शिमला। मेले से कला, संस्कृति एवं पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिला मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज सूरजकुंड अन्तरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 के उद्घाटन अवसर पर कहा कि विश्व के इस सबसे बड़े शिल्प मेले में हिमाचल को ‘थीम राज्य’ बनने का विशेष सम्मान प्राप्त होने से प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेला हिमाचल के उत्पादों को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 का शुभारंभ किया, मुख्यमंत्री जय…
शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, मनोज कुमार ने बताया कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 11 फरवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे राजभवन शिमला में आयोजित होने वाले अलंकरण समारोह में पुलिस, सुधार सेवा, अग्निशमन सेवा तथा गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। यह जानकारी उन्होंने आज यहां समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समारोह की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्र्तगत न आने वाले परिवारों के लिए प्रदेश में हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से दोबारा से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत जनवरी माह के दौरान 18,852 आवेदन पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 15,442 नये आवेदन और 3410 आवेदनों का नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में बिलासपुर में 1265, चम्बा में 747, हमीरपुर में 1851, कांगड़ा में 5748, किन्नौर…
बचत भवन में आयोजित हुई जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर की वार्षिक बैठक नाहन। जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर की वार्षिक बैठक बचत भवन के सभागार में आज उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर डा0आर0के0परूथी0 की अध्यक्षता मे आयोजित की गई जिसमे 2017-18 व 2018-19 वित्त वर्ष के दौरान जिला रेडक्रास सोसायटी के आय-व्यय के ब्यौरे का अनुमोदन किया गया। उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में जिला रेडक्रास सोसायटी को 24 लाख 32 हजार 359 रूपये की आय अर्जित हुई जबकि 16 लाख 59 हजार 364 रूपये व्यय किये गए। इसी प्रकार वित वर्ष 2018-19 के दौरान 35…
नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैडस प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रोद्योगिकी और पर्यावरण परिषद, वन विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से इस वर्ष 02 फरवरी को रेणुकाजी वेटलैड पर राज्य स्तरीय विश्व वेटलैड दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रेणुकाजी क्षेत्र के 25 स्कूलों के 200 से अधिक बच्चे व अध्यापक शामिल होगें। जिसमें पेंटिग व सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों व आमत्रित पंचायतों के सदस्यों को वेटलैड के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रोद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के सयुक्त सदस्य सचिव निशांत ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेगे और विभिन्न विभागों…