Author: Himachal Varta

शिमला। कृषि मन्त्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने कहा है कि केन्द्र सरकार का बजट से प्रधान मन्त्री का वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 90 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और 62 प्रतिशत सीधे तौर पर कृषि से जुडे हैं। इस बजट में किसानों व बागवानों को महत्व दिया गया है तथा किसानों के लिए 16 सूत्रीय कार्यक्रम बनाया गया है जिससे किसानों को निश्चित रूप से लाभ होगा। डाॅ. मारकंडा ने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने और डीजल व कैरोसीन…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने युवाओं का आहवान किया है कि वे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी) व राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें ताकि वे अनुशासित युवा बनकर कुशल नेतृत्व प्रदान करने मे सक्षम हों। श्री आर्य मंगलवार को एन.सी.सी के कैडेट्स तथा एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस समारोह में एन.सी.सी. के उन सभी 32 कैडेट्स व एन.एस.एस. के नौ स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस वर्ष 2020 में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड व प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया था, इनमें…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने कहा कि राज्य में नैतिक शिक्षा के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि वे भावी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बन सकें। शिक्षा मंत्री आज चंडीगढ़ में ‘शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार’ पुस्तक का विमोचन तथा शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने अध्यापकों से भी आहवान किया कि वे शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए आइडिया लेकर आएं, राज्य सरकार ऐसे आइडियाज पर विचार कर सकारात्मक कदम उठाने का प्रयास करेगी। शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने आज यहां…

Read More

प्रधानमंत्री ऐतिहासिक बोडो समझौते पर हस्‍ताक्षर होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 7 फरवरी, 2020 को बोडो समझौते पर हस्‍ताक्षर होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए कोकराझार, असम जाएंगे। कार्यक्रम में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीएडी) जिलों के 4 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्‍मीद है। असम सरकार, राज्‍य की विभिन्‍नता पर आधारित सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। स्‍थानीय समुदाय इस कार्यक्रम में प्रस्‍तुतियां देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जनवरी में हुए ऐतिहासिक बोडो समझौते के बारे में जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। प्रमुख हितधारकों…

Read More

हर पंचायत में गठित होगी 10 स्वंयसेवियाें की टास्कफोर्स नाहन। जिला सिरमौर में आपदा से निपटने के लिए आगामी तीन वर्षो में 2280 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा यह जानकारी आज आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित तीन दिवसीय आपदा स्वंयसेवी प्रशिक्षण शिविर के शुभाआरंभ अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने दी। उन्होने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में सिरमौर जिला की सभी 228 पंचायतों के 10-10 युवाओ को प्रशिक्षण देकर आपदा से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा जिसके अर्न्तगत आज नाहन विकास खण्ड की…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी 9 फरवरी, 2020 को होने वाले ग्राम पंचायत के पंचों एवं सरपंचों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों के उप चुनाव के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र के अधीन आने वाली दुकानों व वाणिज्यीक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया है ताकि उस क्षेत्र के मजदूर भी अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकें। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रम विभाग ने इस बारे में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें 9 फरवरी 2020 को सबंधित क्षेत्र के दुकान व वाणिज्यीक प्रतिष्ठïान बंद रखने के आदेश दिए हैं।

Read More

शिमला। राज्य परिवहन विभाग ने आम लोगों को परिवहन संबंधी विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए वैब आधारित साॅफ्टवेयर तैयार किया है। इस साॅफ्टवेयर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से विभिन्न परिवहन सेवाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। इस प्रकार उन्हें परिवहन विभाग के कार्यालयों में आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस साॅफ्टवेयर के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर विभिन्न परिवहन सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी। विभिन्न परिवहन सेवाओं के लिए राज्य सरकार ने लोकमित्र केन्द्रों/जन सेवा केन्द्रों को अधिकृत किया है,…

Read More

शिमला/सूरजकुंड। थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश द्वारा 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में 4 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन मेला की मुख्य चैपाल में किया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश की गौरवमयी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती एक विशेष नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए राज्य के विभिन्न भागों से लगभग 140 कलाकार भाग ले रहे हैं। नृत्य नाटिका के माध्यम से हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य तथा जीवन शैली को दर्शाया जाएगा। मेले के तीसरे दिन आज सांस्कृतिक दलों ने दिनभर मेला स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर हिमाचल की बहुरंगी संस्कृति से इस…

Read More