Author: Himachal Varta

नाहन। मतदान करना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है और प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए । यह विचार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने  आज यहां जिला परिषद भवन में निर्वाचन विभाग के सौजन्य से आयोजित 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के उपलक्ष्य पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ दिलाई । उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान असंख्य लोग वोट नहीं डालते, जोकि लोकतंत्र की परम्परा एवं गरिमा के अनुरूप नहीं…

Read More

नाहन। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत अशयाडी में 2 फरवरी, 2020 को जनमंच का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्री जनमंच गतिविधि के अतंर्गत 27 जनवरी से 2 फरवरी, 2020 तक ग्राम पंचायत अशयाडी के पंचायत घर में आधार केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां आधार कार्ड बनाने तथा आधार कार्ड से संबंधी किसी भी प्रकार की त्रुटी को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी से 2 फरवरी, 2020 तक अशयाडी पंचायत घर में स्थापित अस्थाई आधार केन्द्र के चलते एसडीएम कार्यालय पांवटा का आधार…

Read More

शिमला। गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एन.एस.एस. के 100 स्वयं सेवकों ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला में इन बच्चों के लिए शिविर लगाया गया है और यह प्रदेशभर से चयनित किए गए हैं। राज्यपाल ने इन्हें नशे से दूर रहने, जीवन में अनुशासन को अपनाने और सांस्कृतिक संवर्द्धन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में कार्य करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखें। यहीं एन.एस.एस. का उद्देश्य है।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज 1.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बरछवाड़ सेन बकराटा सड़क एवं 1.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल और सरकाघाट के बरछवाडड़ में 28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्री कोचिंग सैनिक ऐकेडमी तथा सरकाघाट में 6.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिलाएं रखीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये से बने राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के कैंटीन भवन का उद्घाटन भी किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक कर्नल इन्द्र सिंह, विधायक जवाहर ठाकुर, इन्द्र सिंह…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस और 71वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश आने वाले समय में और तरक्की करेगा और लोगों के जीवन में और समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बहुत कम समय में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और यह देश के उन राज्यों की सूची में शामिल है, जहां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस छोटे से पहाड़ी राज्य ने बीते दशकों…

Read More

मण्डी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीहरा में शिक्षा संवाद और एनएसएस शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक केन्द्र सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस निर्णय के साथ हैं, जो पाकिस्तान, बांगलादेश और अफगानिस्तान से आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टीहरा से राज्य के लिए जल जीवन मिशन का शुभारम्भ किया। उन्होंने मण्डी जिला के थुनाग, शिमला जिला के कोटी, चम्बा जिला के तीसा और बिलासपुर जिला के झण्डुता के…

Read More

नाहन। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा संस्थान नाहन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर ने उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ दिलाई तथा पौधारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त हस्ताक्षर मुहिम के तहत अतिरिक्त उपायुक्त ने अपने हस्ताक्षर किए। । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इस अवसर पर जिला सिरमौर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अर्न्तगत कार्यान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी…

Read More

नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने लोगों से प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग न करने का आग्रह किया है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा यह देखा गया था कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों, सांस्कृतिक और खेल-कूद आयोजनों के अवसरों पर कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के ध्वज कागज के ध्वज की तरह बायोडिग्रेडेबल नहीं होते हैं तथा इनका निष्पादन लंबे समय तक नहीं हो पाता है और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा…

Read More