थीम परेड होगी लोगो के आकर्षण का केन्द्र नाहन। 71वें गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आगामी 26 जनवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष श्री हंस राज करेंगें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परूथी ने आज यहां देते हुए बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 10ः45 बजे मुख्य अतिथि श्री हंस राज द्वारा शहीद स्मारक नाहन पर पुष्प चक्र अर्पित करके स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले रंणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रातः 11 बजे नाहन चौगान में ध्वजारोहण…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 27 जनवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मैसर्ज सोजिन फलोरा फार्मा एल.एल.पी. मोगीनन्द, कालाअम्ब सिरमौर द्वारा कैम्पस इन्टरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि मैसर्ज सोजिन फलोरा फार्मा को 15 बी0 फार्मा, अभ्यर्थी की आवश्यकता है जिसके लिए आवेदक के पास 1 से 3 साल का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार में उतीर्ण उम्मीदवार को कम्पनी द्वारा 3 से 6 लाख तक का सलाना पैकेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज…
नाहन। जिला रेडक्रास सोसाईटी की बैठक आगामी 1 फरवरी, 2020 को सांय 3 बजे उपायुक्त कार्यालय नाहन के बचत भवन में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसाईटी डॉ0आर0के0परूथी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
मुख्यमंत्री ने धर्मपुर क्षेत्र में 270 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं शिमला। विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए जिला मण्डी के धर्मपुर क्षेत्र के बरोटी में अगले सत्र से आधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोला जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मपुर क्षेत्र के बरोटी में जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज धर्मपुर क्षेत्र में 270 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं और महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में डाॅ. प्रेमराज शर्मा द्वारा लिखी पुस्तक पातांजलदर्शन एवं गीता की योग मीमांसा पुस्तक का विमोचन किया। लेखक शिमला जिले के कडगांव के नण्डला गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में योग शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय दर्शन में योग का बहुत महत्व है और आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में योग जीवन जीने की कला है, जो हमें मानसिक और शारीरिक रूप से…
चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति कमलेश ढांडा ने कहा कि सभ्य समाज की नींव मजबूत करने के लिए बेटियों को शिक्षित करने के साथ उन्हें अन्य गतिविधियों में भी आगे बढाना चाहिए ताकि वे बुलन्दियों को छूकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढाओ वॉकथॉन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार ने महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है। इन योजनाओं का लाभ…
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक वज़ीफों की बकाया अदायगी जारी करने में हुई देरी का गंभीर नोटिस लेते हुए कहा कि वह इस मसले को प्रधान मंत्री के समक्ष उठाएंगे। पोस्ट मैट्रिक वज़ीफ़ा स्कीम की प्रगति का जायज़ा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधान मंत्री से अपील करके साल 2017-18 के लिए केंद्रीय प्रायोजित स्कीम के अंतर्गत 780 करोड़ की राशि बिना किसी देरी के जारी करने के लिए उनके दख़ल की माँग करेंगे। मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव को इस सम्बन्ध…
पाँच दिवसीय इस चैंपियनशिप के दौरान दूध दोहने की मज़दूरी और पशु नसलों के मुकाबलों में विजेताओं के लिए 2 करोड़ रूपए का नकद ईनाम चंडीगढ़। राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप और एग्री एक्सपो-2020 पंजाब सरकार द्वारा पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से 27 फरवरी, 2020 से 2 मार्च, 2020 तक करवाई जा रही है। यह जानकारी पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने दी और इस समागम सम्बन्धी पुस्तिका भी जारी की। यह पाँच दिवसीय समागम बटाला के पुडा ग्राऊंड में करवाया जायेगा। मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार और पी.एच.डी.…