नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 22 जनवरी, 2020 को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित सक्रिय शासन और सामयिक कार्यान्वयन के लिए बहुउद्देश्यीय मंच ‘प्रगति’ के जरिए 32वें संवाद की अध्यक्षता करेंगे। ‘प्रगति’ के पिछले 31 संवादों के दौरान प्रधानमंत्री ने 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। वर्ष 2019 की पिछली ‘प्रगति’ बैठक में 16 राज्यों तथा जम्मू एवं कश्मीर केन्द्रशासित प्रदेश से संबंधित 61,000 करोड़ रुपये से अधिक की नौ परियोजनाओं पर चर्चा की गई थी। विदेशों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की शिकायतों, राष्ट्रीय कृषि बाजार, आकांक्षी जनपद कार्यक्रम…
Author: Himachal Varta
शिमला। हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम एक बार फिर लोगों को सताएगा। मौसम विभाग के स्थानीय निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। केलांग आज प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान -14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…
चण्डीगढ़। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में 396 रिक्त सीटों, जिनमें ग्राम पंचायत के 358 पंचों एवं 27 सरपंचों, पंचायत समिति के 9 और जिला परिषद के 2 सदस्यों की सीट शामिल हैं, के उप-चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इन उप-चुनावों के लिए मतदान 9 फरवरी, 2020 को होगा। राज्य चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इन उप चुनावों के लिए नामांकन पत्र 23 से 28 जनवरी, 2020 तक प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की…
अब नवजात बालिकाओं की नाम पट्टिका से होगी घरों की पहचान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में चयनित किए जाएंगे लोकल चैम्पियन नाहन। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी से 26 जनवरी, 2020 तक जिला सिरमौर में किया जा रहा है जिसके अतंर्गत आज ग्राम स्तर व जिला स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा आंगनवाडी व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर इस योजना का प्रचार-प्रसार किया गया तथा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के संदेश युक्त स्टीकर प्रत्येक घर, सार्वजनिक भवनों तथा पंचायत…
नयी दिल्ली/शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की परिषद की बैठक की अध्यक्षता कीं। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों द्वारा कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की। इनमें आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, व्यापार में सुगमता, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, नागरिक सेवाएं, जी.एस.टी. एकत्रीकरण, निर्यात को प्रोत्साहन और श्रम सुधार आदि योजनाएं शामिल थीं। बैठक में भाग लेते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि राज्य में आयोजित किए गए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 96,721 करोड़…
शिमला। राजभवन में आयोजित जनजातीय विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आज यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र राज्य के 42.49 प्रतिशत भू-भाग में फैले हैं और कुल जनसंख्या का 5.71 प्रतिशत जनजातीय लोगों का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुल बजट का 9 प्रतिशत जनजातीय क्षेत्रों पर व्यय कर रही है और इस वित्त वर्ष में जन-जातीय उप योजना के अन्तर्गत 639 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा…
शिमला। 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर 25 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय समारोह बिलासपुर जिला के झण्डुता में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। यह समारोह शहीद अश्वनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झण्डुता में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
नाहन। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल जो कि कोलावाला मुड रोड पर आर एंड टी फैक्टरी के निकट स्थापित है, यहां छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की अनंत संभावनाएं है, इसी की सुखद परिणाम है कि अल्प समय में ही इस स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बनाया है। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल रेजिडेंशियल कम डे बोर्डिग हैं, वर्ष 2017 में इसकी नींव कक्षा 11 व 12 साइंस स्ट्रीम से रखी गयी। यहां अध्ययनरत छात्रों ने प्रथम वर्ष में ही शिक्षा प्राप्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं व अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वयं के साथ साथ स्कूल का…