Author: Himachal Varta

नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय रूपांतरण निधि जलवायु परिर्वतन के तहत ग्रामीण समुदाय द्वारा कृषि पर आधारित सतत् आजीविका परियोजना बैठक आयोजित की गई। उन्होेंने कहा कि यह परियोजना पूरे प्रदेश में केवल सिरमौर जिला में चलाई जा रही है जिसके अतंर्गत जिले के तीन विकास खंड जिनमें पच्छाद की दस पंचायतें, संगडाह की सात पंचायते व पावंटा साहिब की चार पंचायतों में सूखा प्रभावित क्षेत्रों के 30 हजार कृषकों को क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल उगाई जाने वाली फसलों का प्रशिक्षिण देकर किसानों की आय को बढ़ाया जाएगा। इस परियोजना…

Read More

शिमला। प्रदेश मंत्रिमंडल की वीरवार को आयोजित बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के लीगेसी मामलों के समाधान को मंजूरी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार ने सामान्य बिक्री कर, मूल्य वर्धित कर, केन्द्रीय बिक्री कर व अन्य कानून जो वस्तु व बिक्री कर में शामिल किए गए हैं, उन सभी के तहत लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना लम्बित एरियर के समाधान के साथ-साथ वस्तु एवं सेवा कर के तहत निर्धारित कराधान कानूनों के लंबित आकलनों के निपटान के…

Read More

शिमला। राज्य सरकार ने तीन राज्यस्तरीय पुरस्कारों- हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत सम्मान और नागरिक सेवा पुरस्कार-2020 के लिए नामांकन की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर, 2019 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2020 किया है। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल हिमाचल दिवस के अवसर पर दिए जाते है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आवेदक को निर्धारित प्रपत्र पर अपने जीवनवृत्त के अतिरिक्त हिन्दी भाषा में अधिकतम दो पृष्टों का संक्षिप्त लेख और उपलब्धियों या सेवाओं के उल्लेख के साथ राज्य स्तरीय जांच समिति के विचारार्थ भेजना होगा। हिन्दी में तैयार किये गए लेख की एक…

Read More

शिमला। नाबार्ड ने गत दिवस हिमाचल प्रदेश के लिए 161.35 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इनमें 39 सड़क परियोजनाएं और पांच पुल परियोजनाएं शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के पक्ष में स्वीकृत की गई इन परियोजनाओं में 143.13 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण, 60.68 किलोमीटर सड़कों का स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग और पांच पुलों का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ-25) के अंतर्गत सड़क व पुल की परियोजनाएं मंजूर करने के लिए नाबार्ड का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा प्रदान करने…

Read More

शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां डाॅ. इन्द्र सिंह ठाकुर की पुस्तक ‘मन की बात’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में वर्ष 2014 से जून 2019 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाली मन की बात कार्यक्रम को संकलित किया गया है। शिक्षा मन्त्री ने इस प्रयास के लिए डाॅ. इन्द्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के मनपसंद कार्यक्रम को एक पुस्तक के रूप में लोगांे तक पहुंचाया है। इसके लिए पुनः इन्हें बधाई। डाॅ. इन्द्र सिंह ठाकुर वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय संजौली में हिन्दी सह आचार्य के पद पर सेवारत…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 819 पद भरने की मंजूरी दी गई। इनमें जेबीटी के 532, भाषा अध्यापकों के 35, शास्त्रियों के 133, टीजीटी (कला) के 104, टीजीटी (नाॅन मेडिकल) के आठ और टीजीटी (मेडिकल) के सात पद शामिल हैं। यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में पैरा कार्यकर्ताओं के 1578 पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें 417 पैरा पम्प आॅपरेटर, 287 पैरा फीटर और 874 बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता शामिल हैं। इन पदों को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान वाराणसी स्थित विश्वविख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने भगवान शिव से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के नाते राज्य की उन्नति और प्रगति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा, ‘‘हिमाचल प्रगति के पथ पर अग्रसर है और मेरी यही कामना है कि देवभूमि और भी समृद्ध व संपन्न हो।’’ उन्होंने ईश्वर से देशवासियों की समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में आज की वाराणसी में बहुत बदलाव देखने को मिलता हैै। खासकर,…

Read More

उपायुक्त सिरमौर ने माता बालासुंदरी गौषाला में किया   गौ काष्ठ मषीन का शुभारंभ नाहन। जिला सिरमौर को स्वच्छ बनाने के दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज माता बालासुंदरी गौशाला एवं जैविक प्रशिक्षण केन्द्र में गाय के गोबर से काष्ठ बनाने के लिए गौ काष्ठ मशीन स्थापित की है। उन्होंने बताया कि मशीन के प्रयोग से बनने वाली काष्ठ ईंधन का काम करेगी जोकि ऊर्जा का एक सस्ता साधन है। इसके प्रयोग करने से कार्बनडाइआक्साईड के स्थान पर ऑक्सीजन पैदा होगी जोकि अपशिष्ट पदार्थ को जैव उत्पाद में बदलने में सहायक होगी और…

Read More