विद्यार्थी जीवन से ही स्वच्छता को व्यवहारिक रूप में लाएंः-डा. परूथी नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामना में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन मे जो महत्व शिक्षा और खेल का है वही महत्व स्वच्छता का भी है उन्होने सभी विद्यार्थियों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने वह नशे जैसी कुरितियों से दूर रहने और स्ंवय को फिट इंडिया मूवमैट से जोडकर अपने को निरोगी बनाने का आहवाहन किया। इस अवसर पर उन्होने विद्यार्थियों को ‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता कार्यक्रम की सफलता के बारे में विस्तार से बताते…
Author: Himachal Varta
नाहन। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान बिक्रमबाग व देवनी पंचायतो में विभिन्न विकासात्मक योजनाओ पर 28 करोड 50 लाख से अधिक राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिक्रमबाग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए दी। उन्होने कहा कि सुकेती से खजूरना सडक को चौडा तथा पक्का करने पर 11 करोड रूपये की राशि व्यय की जा रही है जबकि सलानी-देवनी सडक के मारकंडा नदी पर 9 करोड 25 लाख रूपये की लागत से पुल का निर्माण कर इसका लोकापर्ण किया गया…
नाहन। हिमाचल प्रदेश को भू-जल अधिनियम की धारा-5 की उप-धारा-3 के अतंगर्त अधिसूचित घोषित किया गया है जिसके तहत अब जिला सिरमौर में किसी प्रकार की औद्योगिक, वाणिज्य, सिंचाई या घरेलू उपयोग के लिये नलकूप, बोरवेल व एनर्जेटिक हैंडपंपों की ड्रिलिग से पहले हिमाचल प्रदेश भू-जल प्राधिकरण की अनुमति आवश्यक है। यह जानकारी देते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीशाषी अभियन्ता मनदीप गुप्ता ने बताया कि भू-जल विकास प्रबन्धन विनियमन एंव नियन्त्रण अधिनियम-2005 के तहत जिला सिरमौर की मौजूदा भूजल अमूर्त संरचनाएं (जमीन के अन्दर से पानी निकालने के लिए बनाई गई सभी व्यवस्थाएं) जो अभी तक पंजीकृत…
मुख्यमंत्री ने तत्तापानी क्षेत्र में 25 करोड़ की सरूर खड्ड से चुराग तक उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी शिमला। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आज जिला मण्डी के तत्तापानी में 1995 किलोग्राम दाल और चावल से बनाई गई खिचड़ी गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड में अब तक कि सबसे अधिक परोसी जाने वाली खिचड़ी के रूप में दर्ज की गई है। इस खिताब के तहत इससे पहले का रिर्कार्ड 918.8 किलोग्राम था। यह घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर जिला मण्डी के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में ‘तत्तापानी महोत्सव’ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम…
शिमला। केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जगदीश शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने नई दिल्ली में भेंट की और उनके साथ बैठक में राज्य की विभिन्न राष्ट्रीय उच्च मार्ग परियोजनाओं के विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग ने उन्हें शिमला बाईपास, सोलन-परवाणु और राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय उच्च मार्ग परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत करवाया और मंत्रालय तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इन परियोजनाओं के कार्य में तीव्रता लाने का आग्रह किया। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने मंत्रालय के…
नाहन। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों मंे फोक मीडिया के माध्यम से गीत संगीत व नुक्कड नाट्क द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार की जनहित मंे चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला सिरमौर के विकासखंड नाहन में सरस्वती कलामंच राजगढ ने नेर स्वार , पराडा, कोटला मोलर, पनार, ददाहू, कटाह शीतला, बिरला, दघेडा व रामाधौण पंचायतों में जबकि विकास खंड पांवटा साहिब मंे चूडेश्वर लोक नृत्य कला मंच ने कोलर, धौलाकुआं, माजरा, ब्यास, गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, डान्डा, अम्बोया, नघेता व बनौर…
जीरकपुर। एसपी ट्रैफिक पुलिस केसर सिंह, डीएसपी ट्रैफिक गुरइकबाल सिंह, आरटीओ सुखविंदर कुमार की उपस्थिति में ट्रैफिक सप्ताह की शुरुआत की गई। यह ट्रैफिक सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इस मौके ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ ट्रैफिक इंचार्ज मोहाली जोन-1 नरेंद्र सूद तथा ट्रैफिक एजुकेशन सेल के अधिकारी जनक राज के साथ जीरकपुर के ट्रैफिक मार्शल मणि शर्मा द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस मौके ट्रैफिक एजुकेशन सेल के अधिकारी जनकराज ने लोगों को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक किया।
नाहन। हिमाचल वार्ता हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संरक्षक आईसी गुप्ता का निर्धन हो गया। वे 91 वर्ष के थे, वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुप्ता जी अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए हैं। हिमाचलवार्ता उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए गुप्ता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करता है।