चंडीगढ़/शिमला| पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डाॅ. जगत राम ने शुक्रवार काे हिमाचल भवन चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। डाॅ. जगत राम हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के निवासी हैं। इस अवसर पर डाॅ. जगत राम ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए दाखिल होने वाले मरीजों में से लगभग 15 से 20 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश से होते हैं। उन्होंने कहा कि यहां उपचार सुविधाओं के साथ-साथ प्रदेश के चिकित्सकों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और इसके माध्यम से…
Author: Himachal Varta
नाहन। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला सिरमौर की 17 लघु खनिज खानों की नीलामी जिला परिषद भवन में की गई। यह जानकारी जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि इस नीलामी में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा व जम्मू कश्मीर के बोलीदाताओं ने 15,48,08,000 रूपये की बोली लगाई जिसका 25 प्रतिशत मौके पर ही जमा किया गया। इस बोली से सरकार को अर्थ व्यवस्था में लाभ मिल सकेगा। इस बोली में मुख्य रूप से पंजाब के पठानकोट निवासी कर्मवीर ने 13 करोड़ से ज्यादा अपने नाम ठेका लेकर मुख्य भुमिका निभाई…
नाहन। सिरमौर जिला में लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग के सौजन्य से 11 जनवरी से 17 जनवरी, 2020 तक 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान ने दी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों पर अकुंश लगाने के लिए विभाग सडक सुरक्षा रैली, जागरूकता शिविर, वाहन चालकों के लिये स्वास्थ्य जांच शिविरों व पैंपलेटस के माध्यम से वाहन चलाते समय रखने वाली सावधानियो की जानकारी प्रदान की जाएगी। सडक सुरक्षा सप्ताह में विशेषकर वाहन चलाते समय मोबाईल फोन व स्टीरियों का प्रयोग न करना, नशे का सेवन…
उपायुक्त सिरमौर को 12 जनवरी को दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित नाहन। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के 732 जिलों मे जिला सिरमौर को प्लास्टिक कचरे के बेहतर निष्पादन के लिये दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 12 जनवरी, 2020 को उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी को उनके प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन के अनूठे प्रयास के लिए भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार ने वर्ष 2019 में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतगर्त सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिये मुहिम छेडी थी जिसके तहत पॉलीथीन…
डा0 बिंदल ने 3 करोड 4 लाख से निर्मित होने वाली पेयजल योजना की रखी अधारशिला नाहन। हरिपुर खोल ग्राम पंचायत के लोग गत 50 वर्षो से पेयजल की गम्भीर समस्या से जूझ रहे थे जिनकी पेयजल समस्या का स्थाई समाधान के लिए जलमुसा खड्ड से पेयजल योजना का निर्माण किया जायेगा। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने आज हरिपुर खोल में 3 करोड 4 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली हरिपुर खोल गांव समूह के लिए पेयजल योजना की अधार शिला रखने के उपरान्त जनसमूह को सम्बोंधित करते हुए दी । उन्होने कहा कि…
12 जनवरी से होगा नेशनल युवा उत्सव का महा आगाज नाहन। लगभग 3 वर्षों के बाद हिमाचल प्रदेश 23 वें राष्ट्रीय उत्सव में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ जा रहा है। 58 सदस्यों के इस अलग-अलग विधाओं के कलाकारों के दल को उप निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश सुबोध रमोल के द्वारा शुक्रवार सुबह 12:00 बजे नाहन के चंबा ग्राउंड से रवानगी दी गई। इस बाबत जानकारी देते हुए उप निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश सुबोध रमोल ने बताया कि विभाग हर वर्ष ब्लॉक लेवल से राज्य स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन करवाता…
नाहन। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 15 जनवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में, सांसद लोक सभा श्री सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी ।
नयी दिल्ली/शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नई दिल्ली में आयोजित सैनिक स्कूल संगठन की शासी निकाय (गवर्निंग बाॅडी) की बैठक में भाग लिया। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सुरेश भारद्वाज ने समाज के कमज़ोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए वहन करने योग्य फीस दरें बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने सैनिक स्कूलों में फीस नहीं बढ़ाने का आग्रह किया ताकि इन स्कूलों में समाज के हर वर्ग के छात्र शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया और कहा कि…