नयी दिल्ली। पिनाक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की उड़ान परीक्षणों की श्रृंखला के हिस्से के रूप में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा दो परीक्षण फायरिंग की गई। पहला परीक्षण 19 दिसंबर, 2019 को किया गया, जिसमें 75 किलोमीटर की दूरी से एक प्रक्षेपास्त्र दागा गया। दूसरा परीक्षण आज 11 बजे दिन में ओडिशा के चांदीपुर तट के निकट स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। आज के परीक्षण का मिशन उद्देश्य कम रेंज का परीक्षण करना, निकटता फ्यूज के साथ लाइव वॉरहेड कार्य प्रणाली का परीक्षण करना और साल्वो लॉन्च करना था। दो फायरिंग के बीच 60 सेकंड के अंतराल…
Author: Himachal Varta
भारतीय दवाओं और मानकों के लिए नई शुरूआत नयी दिल्ली। इस्लामी गणराज्य अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के औषधि नियामक तथा स्वास्थ्य उत्पादों के राष्ट्रीय विभाग ने भारतीय औषधि कोष (द इंडियन फार्माकोपिया-आईपी) को औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है। इसके साथ ही एक नई शुरूआत हुई है और अफगानिस्तान भारतीय औषधि कोष (फार्माकोपिया) को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। ऐसा वाणिज्य विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रयासों से हुआ है। दवा और सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 तथा इसके अंतर्गत ऩियम 1945 के मानकों के अनुसार भारतीय औषधि कोष मान्यता प्राप्त पुस्तक है।…
उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की पहुंच में बढ़ोतरी हुई है नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज राष्ट्रीय हितों को अपने कार्यों का केंद्र बिंदु बनाने और हिंसा में लिप्त न होने के लिए लोगों का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राहुल अग्रवाल और भारती एस. प्रधान द्वारा लिखित पुस्तक “टर्बुलेंस एंड ट्रायम्फ – द मोदी इयर्स” का विमोचन करने के बाद उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब असंतोष लोकतंत्र का मूल गुण है, तो लोगों को संविधान की भावना के अनुरूप शांतिपूर्ण,…
प्रायोगिक तौर पर 20 दिसंबर, 2019 को समुद्री मार्ग से पहली बार सब्जियां और फल भेजे गए एपीईडीए उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में कृषि निर्यात हब बना रहा है नयी दिल्ली। कृषि तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आज भारत के कृषि उत्पाद संपन्न क्षेत्रों से पहली बार प्रायोगिक तौर पर वाराणसी से दुबई समुद्री मार्ग से ताजा सब्जियां भेज रहा है। वाराणसी क्षेत्र में फल और सब्जियों के उत्पादन की संभावना को देखते हुए एपीईडीए वाराणसी क्षेत्र के पांच जिलों – गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर तथा संत रविदास नगर में…
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल करना संभव है: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने कहा, ‘देश ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पिछले पांच वर्षों में बुनियादी आर्थिक तत्वों को काफी मजबूत बना दिया है’ अगले पांच वर्षों में बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश इन प्रयासों में मददगार साबित होंगे: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘कॉरपोरेट सेक्टर के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए कराधान, श्रम एवं अन्य कानूनों को सरल बनाया जा रहा है’ नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री…
संगडाह में आयोजित हुआ एक दिवसीय ‘पालीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ’ कार्यशाला नाहन। जिला सिरमौर के संगडाह विकास खण्ड के प्रागंण में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आज उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी की अध्यक्षता में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला ‘पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओं’ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जिला के सभी विकास खण्डों में वर्ष-2020 में एक-एक लाख पौधे रोपित किये जाएंगे। उन्होंने सभी पंचायतों को पूरी तरह पॉलीथीन मुक्त करने के लिए पॉलीथीन से पॉलीब्रिक्स बनाने की विधि बताते हुए पॉलीब्रिक्स से घेराबन्दी दिवार, बैंच…
जिला के 868 ग्रीष्म अवकाश वाले स्कूल लेगे भाग नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत 21 दिसंबर, 2019 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा से करेगें। इस अभियान के द्वितीय चरण में जिले के लगभग 868 ग्रीष्म अवकाश वाले स्कूल भाग लेगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान दो घंटे तक जारी रहेगा, जिसके तहत कक्षा पांचवीं तक के छात्र स्कूल परिसर के भीतर प्लास्टिक कचरे को उठाएंगे, जबकि पांचवीं कक्षा से ऊपर के छात्र, इको क्लब, स्काउट और गाइड, एनएसएस और एनसीसी के छात्र स्कूल के बाहर शिक्षकों की…
नाहन। वार्षिक ऋण योजना के तहत सिरमौर जिला में माह सितम्बर, 2019 तक 49.48 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है, जिसमें कृषि तथा कृषि आधारित क्षेत्र में 35.56 प्रतिशत लघु तथा उद्यमी क्षेत्र में 61.50 प्रतिशत अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 35.56 प्रतिशत तथा गैर प्राथमिक क्षेत्र में 63.27 प्रतिशत की वृद्वि दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त जिला सिरमौर ने 60 प्रतिशत के राष्ट्रीय मानक को पार करते हुए सितम्बर, 2019 में 62.85 प्रतिशत का ऋण जमा अनुपात अर्जित किया है। यह जानकारी डॉ0आर0के0परूथी ने उपायुक्त कार्यालय में वार्षिक ऋण योजना की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहाकार समिति की…