Author: Himachal Varta

नाहन। स्वच्छता का जीवन में विशेष महत्व है तथा हमें स्वच्छता को जीवन में व्यावहारिक रूप मे अपनाना चाहिए ताकि हमारे आस-पास साफ वातावरण होे। यह उदगार उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में एक दिन स्कूल के नाम अभियान के दूसरे चरण के शुभारम्भ के अवसर पर स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दूसरे चरण में 868 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस अभियान के तहत 619 प्रारम्भिक शिक्षा, 109 माध्यमिक, 54 उच्च तथा 86 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के बच्चों द्वारा अपने स्कूल परिसर के 500…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने आज फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष का पद संभालने पर श्री मिशेल को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधान मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिशेल के नेतृत्व में भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। इस वर्ष न्यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक के दौरान श्री मिशेल के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बीटीआईए, कनेक्‍टीविटी पार्टनरशिप, यूरोपोल, यूरोटॉम, आतंकवाद से निपटने और जलवायु परिवर्तन…

Read More

नाहन। शनिवार को अर्जुन सिंह, पुत्र श्री सत्या राम, निवासी गांव, डा. शंभुवाला, तहसील नाहन ने थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है कि दिनांक 20-12-2019 समय करीब 8.30 बजे रात जब यह अपनी डि्यूटी से मोटर साईकिल पर वापस अपने घर मालोंवाला जा रहा था तो नवोदय स्कूल नाहन के समीप सामने से एक कार ने अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुये गलत दिशा में आकर इसके मोटरसाइकल को टक्कर मार दी, जिस कारण इस हादसा में इसको चोटें आई हैं। कार चालक मौका से बिना रुके कार को भागा कर ले गया। जिस पर…

Read More

26 दिसम्बर से होगी बिक्री आरम्भ शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वर्ष 2020 के लिए सरकारी कलंेडर जारी किया। इस कलेंडर में जिला कांगड़ा की धौलाधार पर्वत श्रृखंला का मनोहारी चित्र प्रदर्शित है। इस कलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा किया गया है। इस अवसर पर नियंत्रक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग नीरज कुमार, उप-नियंत्रक वी.के. चैधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह सरकारी कलेंडर 26 दिसम्बर, 2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा हिमप्रस्थ पत्रिका के सिरमौर जिला पर प्रकाशित विशेषांक का विमोचन किया। विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेषांक में सिरमौर जनपद के गौरवमयी इतिहास, संस्कृति, सामाजिक आर्थिक परिदृष्य को एक स्थल पर संग्रहित किया गया है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले का प्राचीन इतिहास, संस्कृति है। उन्होंने कहा कि इस विशेषांक के माध्यम से शोधकर्ताओं एवं युवा पीढ़ी को इन पहलुओं को और अधिक समझने और जानने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिला विशेषांक की कड़ी…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को शिमला में होने वाले समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आज यहां समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए कि रैली के दौरान यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित बनाएं ताकि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को पेयजल और…

Read More

शिमला। राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को यहां रिज पर आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर आज यहां समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के लिए प्रभावी एवं व्यापक प्रबन्धन किए जाएं। उन्होंने कहा कि रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया जाएगा और विकासात्मक वृत्तचित्र भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के यमुना नदी के हिस्से का पानी दिल्ली सरकार को बेचने के सन्दर्भ में आज नई दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर प्रदेश के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता और दिल्ली सरकार की प्रधान सचिव मनीषा सक्सेना ने हस्ताक्षर किए। डाॅ. बत्ता ने बताया कि 1994 में दोनों राज्यों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के मुताबिक हिमाचल प्रदेश को यमुना के पानी का तीन प्रतिशत हिस्सा मिला है, लेकिन वर्ष 1994 से इस पर कोई दावा नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार के…

Read More