Author: Himachal Varta

नाहन। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2019 के लिए आज श्री रेणुकाजी के कुब्जा पेविलियन में लोक कलाकारों के ऑडिशन का आयोजन किया गया। संगडाह उपमंडल के कलाकारों के लिए आयोजित इस ऑडिशन में कुल 67 लोक कलाकारों ने भाग लिया। इससे पूर्व गत दिवस शिलाई उपमंडल के कफोटा में शिलाई और पांवटा साहिब उपमंडल के लोक कलाकारों के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया था, जिसमें इन दोनों मंडलों के 70 कलाकारों ने भाग लिया और रेणुका विकास बोर्ड द्वारा गठित ऑडिशन कमेटी में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की संगीत प्राध्यापक डॉक्टर सविता सहगल, सूचना जन संपर्क विभाग से गीत एवं नाटक…

Read More

नाहन। सिरमौर जिला की 55-पच्छाद (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को हुए मतदान की मतगणना के दृष्टिगत 24 अक्तूबर को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी सिरमौर श्री डॉ0आर0के0परूथी द्वारा अपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 24 अक्तूबर, को प्रातः 6 बजे से लेकर मतगणना पूर्ण होने तक आग्नेय शस्त्र, हथियार को साथ लेकर चलने और अन्य विस्फोटक सामग्री को रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होने कहा कि यह आदेश कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने वाले सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगें…

Read More

शिमला। राज्य के उद्यमी प्रदेश के ‘ब्राण्ड एम्बेस्डर’ हैं और प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से 7 व 8 नवम्बर को धर्मशाला में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिवस जिला सोलन के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और विकास में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उद्योग प्रदेश में न केवल लाखों युवाओं को रोज़गार…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवा वर्ग का आह्वान किया है कि वे अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करें ताकि वे भविष्य में देश एवं प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। राज्यपाल गत सांय सोलन जिला के कंडाघाट में राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुशासन एवं समर्पण के साथ ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है। युवाओं के लिए सफलता प्राप्त करने का यही मूलमंत्र है। उन्होंने युवाओं से…

Read More

शिमला। परिवहन विभाग ने सभी सरकारी, निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने एवं हिमाचल प्रदेश को शून्य चालान राज्य बनाने के उद्देश्य से नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इस प्रतियोगिता का विषय ‘आओ सड़क सुरक्षा को अपनी संस्कृति और हिमाचल को शून्य चालान राज्य बनाएं’ बनाएं रखा गया है। उन्होंने कहा कि नारा लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रथम नवम्बर से 30 नवम्बर, 2019 तक प्रतिभागी अपने नारे भेज सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रथम नवम्बर, 2019 को…

Read More

नाहन। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से जिला न्यायिक परिसर नाहन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपभोक्त फॉरम शिमला के अध्यक्ष श्री एस0सी0कैंथला ने की। शिविर की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि उपभोक्त सरंक्षण अधिनियम-2019 के तहत उपभोक्ता कहीं से भी खरीदे गए सामान से संबंधित शिकायत अपने स्थानीय जिला उपभोक्ता संरक्षण अदालत में कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला उपभोक्ता अदालत में उपभोक्ता आयोग एक करोड़ तक के सामान की शिकायत दर्ज करवा सकता है जो पहले 20 लाख रूपये थी।…

Read More

नाहन। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के दौरान स्थापित होने वाली प्रदर्शनी में उन प्रदर्शनी पर फोकस रहेगा जो इंटरएक्टिव होंगी। प्रदर्शनों की रूपरेखा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा0 आरके परुथी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदर्शनों की स्थापना का मुख्य लक्ष्य इंटरएक्टिव रहना चाहिए ताकि लोगों की ना केवल उसमें सहभागिता रहे बल्कि उन्हें उपयोगी जानकारी भी मौके पर ही मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित स्टालों के अलावा जल शक्ति अभियान, पौधा रोपण, फिट इंडिया मूवमेंट और पालिथीन हटाओ जैसे…

Read More

शिमला। वन विभाग के फील्ड कार्यों को गति प्रदान करने के लिए हालही में चयनित 35 वन परिक्षेत्र अधिकारियों को सरकार ने नियुक्ति प्रदान कर दी है। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि इनकी नियुक्ति से प्रदेश के वनों के रख-रखाव को जहाँ गति मिलेगी वहीं वानिकी कार्यों तथा विभाग की योजनाओं को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के प्रति संजीदा है तथा इसी क्रम में वन विभाग में वन रक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी सभी वन वृतों में शुरू कर दी है।

Read More