Author: Himachal Varta

कौशल विकास गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित शिमला। हिमाचल प्रदेश में कौशल विकास के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम एवं संबंधित विभागों की आज राजभवन में बैठक का आयोजन किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बैठक की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने प्रदेश में कौशल विकास में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता में किसी भी प्रकार का सहयोग देने के…

Read More

“जन सम्पर्क अधिकारियों को जनता में विश्वास स्थापित करने के लिए मीडिया के साथ सौहार्दपूर्ण तथा स्थायी सम्बन्ध बनाने चाहिए। इन सम्बन्धों से जन सम्पर्क अधिकारियों को सरकार की विकासात्मक योजनाओं से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।” यह बात पूर्व निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क बी.डी. शर्मा ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला लोक सम्पर्क अधिकारियों, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारियों तथा उप-सम्पादकों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलाॅन्स में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम दिन के अवसर पर कही। सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों, प्रचार के…

Read More

ददाहू में नष्ट की 60 किलो खाद्य सामग्री ददाहू। दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों खासकर मिठाइयों आदि में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, इससे बाजारों में हड़कंप हैं। विभाग के सहायक आयुक्त डा. अतुल ने ददाहू बाजार में औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही लगभग 60 किलो खाद्य सामग्री नष्ट करवायी गयी जो कि मिलावटी होने से उपभोक्ताओं के लिए अहितकर थी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किये, इनमें मिठाइयों के सैंपल भी शामिल हैं, जिनको जांच के लिए…

Read More

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के सम्पदा विभाग ने सारंगपुर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) को आवंटित की जाने वाली 50 एकड़ भूमि का हस्तांतरण रोक दिया है। सूत्रों के अनुसार इस भूमि की सम्पदा विभाग ने जो कीमत आंकी थी, वह मार्केट मूल्य से करीब 30 लाख रुपये कम है। पीजीआई ने इस भूमि के लिए सम्पदा विभाग को 18 करोड़ रुपये जमा किए हैं। विभाग पीजीआईएमईआर को आवंटन प्रक्रिया से पहले ही इस अंतर के संबंध में पत्र लिखा है। बताया जाता है कि सारंगपुर में अपने उपग्रह केंद्र के लिए पीजीआई ने कुछ दिन…

Read More

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने चंडीगढ़ एडवरटाइजिंग कंट्रोल (अमेंडमेंट) ऑर्डर, 2019 को मंजूरी दे दी है। अब नगर निगम को विज्ञापन अधिकार दिए जायेंगे और निगम के विज्ञापन राजस्व में 12 से 14 करोड़ रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। ज्ञात रहे कि निगम ने शहर में कुछ चिन्हित स्थानों पर डिजिटल विज्ञापन लगाने के लिए प्रशासन से मंजूरी मांगी थी। अब निगम को इस मद में बड़ा राजस्व मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार डिजिटल विज्ञापनों को लगाने की अनुमति दिए जाने की अधिसूचना भी इस सप्ताह जारी हो सकती है। दोगुना हो जाएगा विज्ञाापन…

Read More

राज्य सरकार आपदा न्यूनीकरण निधि की स्थापना पर करेगी विचार शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सुरक्षित और आपदा प्रतिरोधी हिमाचल के निर्माण के लिए सभी सरकारी एजेंसियों और गैर-सरकारी संगठनों के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से एक समग्र, सक्रिय, बहु-आपदा, प्रौद्योगिकी संचालित और समुदाय आधारित रणनीति विकसित कर प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। वह आज यहां लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर राज्यों के हितधारकों के लिए ‘‘पहाड़ी शहरों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण की चुनौतियां’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय…

Read More

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गायेल से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नवंबर माह में धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियों के बारे में अवगत करवाया और आग्रह किया कि इस आयोजन के लिए केंद्र से पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने इससे पूर्व पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि मंत्रालय से राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने…

Read More

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और प्रधान सचिव सूचना एवं जन संपर्क संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में लोकसभा के सीईओ आशीष जोशी, राज्यसभा टेलीविजन के सीईओ मनोज पांडे और प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति से भेंट की। संजय कुंडू, जिन्हें 7-8 नवंबर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए गठित मीडिया समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, ने इस मीट की व्यापक कवरेज के लिए लोकसभा टेलीविजन, राज्यसभा टेलीविजन, दूरदर्शन और प्रसार भारती के सक्रिय सहयोग का आग्रह किया क्योंकि राष्ट्रीय मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में इन सभी चैनलों…

Read More