नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक एस.एस. पाटिल ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से आग्रह किया है कि वे 21 अक्तूबर, 2019 को मतदान दिवस पर पूर्ण मतदान प्रक्रिया पर नजर रखें, ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया संपन्न की जा सके। एस.एस. पाटिल आज यहां पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के लिए नामित सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। एस.एस. पाटिल ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक पारदर्शी मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण हैं। सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को उन मतदान केंद्रों पर तैनात…
Author: Himachal Varta
नाहन। पच्छाद से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने आज करगानू पंचायत के करगानू ओर पार्शला में चुनाव प्रचार के लिए बैठकों में भाग लिया और साथ में गीरी पुल मार्केट में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया उन के साथ शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने कहा जिस प्रकार से भाजपा सरकार के उसे 2 वर्ष में राजगढ़ में अभूतपूर्व विकास हुआ है उसी प्रकार आने वाले 3 वर्षों में राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का तेजी से विकास कार्य होगा, उन्होंने कहा पच्छाद के सराहां से ‘‘पोषण अभियान की शुरुआत की। साथ ही…
सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कुल्लू। सप्ताह भर चलने वाला अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज हर्षोल्लास के साथ समाप्त हो गया। कुल्लू ज़िला के विभिन्न भागों से आए 281 देवी-देवताओं ने इस सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाल चन्द प्रार्थी कलाकेन्द्र कुल्लू में समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए, कुल्लू दशहरा में भाग लेने वाले स्थानीय देवी-देवताओं के नज़राने को पांच प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने देवताओं के दूरी भत्ता को 25 प्रतिशत बढ़ाने की भी घोषणा की। उन्होंने उत्सव में भाग लेने वाले देवताओं के साथ आए बजंतरियों के पारिश्रमिक…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। प्रसिद्ध बाॅलीवुड गायक सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज से हिन्दी फिल्मों के नगमें प्रस्तुत करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस उत्सव का अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व है और यह व्यापारिक व पर्यटन की दृष्टि से भी प्रसिद्ध उत्सव है, जिसमें देश के अलग-अलग भागों से…
छात्राओं को पढ़ाया परिश्रम, अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति का पाठ शिमला। राज्यपाल स्कूल की कक्षा जमा एक में जाते हैं। इतिहास की कक्षा में छात्राओं के साथ बैठकर संबंधित विषय पर चर्चा होती है और फिर सामान्य प्रश्न-उत्तर। छात्राओं के लिए यह अनुभव कुछ हटकर था कि राज्यपाल उनकी कक्षा में आकर एक अध्यापक की तरह उन्हें पढ़ाने लगते हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर का औचक निरीक्षण किया। उनके जाने की जानकारी न तो स्कूल प्रशासन को थी और न ही राज्यपाल के काफिले को। प्रधानचार्य अवकाश पर थे। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 15 नवम्बर, 2019 को प्रदेश में नशा उन्मूलन के लिए एक विशेष अभियान का शुभारम्भ करेंगे। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां नशीले पदार्थों व शराब से बचाव के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2019 तक पूरे प्रदेश में संबंधित विभागों द्वारा नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए कारगर कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन का बढ़ता प्रचलन एक चिन्ता का कारण बन गया है। इसके विरूद्ध एक ठोस…
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी के स्वागत में आज उच्च न्यायालय में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया। उन्होंने 6 अक्तूबर, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 25वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था। कार्यवाही का संचालन रजिस्ट्रार जनरल वीरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने पर वह अत्याधिक प्रसन्न व गौरवान्वित महसूस कर हैं क्योंकि यहां के लोग ईमानदार, सरल तथा भगवान से डरने वाले हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका देश के…
सिरमौर। सिरमौर जिला के 55(पच्छाद) अनुसूचित जातिद्ध निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबरए 2019 को आयोजित होेने वाले उपचुनाव तथा 24 अक्तूबरए 2019 होने वाली मतगणना के दृष्टिगत आज नाहन में निर्वाचन के लिए नियुक्त कर्मचारियों के लिए द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने की। आर.के. परूथी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को उचित प्रकार से तभी सम्पन्न करवाया जा सकता है जब इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न नियमों एवं कार्यप्रणाली से भलीभान्ति अवगत हों। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मतदान से पूर्व…