Author: Himachal Varta

शिमला। राज्य सरकार ने 21 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और ऊना जिला के पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के कार्यरत कर्मचारियों जो 39-मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं, उनके लिए इस विधान सभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह विशेष अवकाश सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत 39-मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा। यह विशेष सवेतन अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों को नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत भी दिया गया है। प्रदेश के कांगड़ा…

Read More

सिरमौर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा उप-चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में राजगढ़ तथा पझौता में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सिरमौर जिले के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा वर्तमान कार्यकाल में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा ही 133 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 57 करोड़…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में सड़कों पर पशु छोड़ने वाले पशु पालकों को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा पंचायत सचिव द्वारा पशुओं को पकड़ने पर जुर्माना देकर अपने पशु छुड़ाने होंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियका वर्मा ने जिला स्तरीय समनव्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पशुपालकों से बार-बार अपील करने पर भी सड़कों पर मवेशियों की कमी नहीं हो रही है, जिसमें नाहन, पांवटा साहिब तथा कालाअंब आदि क्षेत्रों में यह समस्या आम हो गई है। जिससेे सड़कों पर दुर्घटना की समस्या हमेशा बनी रहती है। इस बैठक में…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने हिमाचल के केवल 18-धर्मशाला व 55-पच्छाद (अ.जा.) विधान सभाओं के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 21 अक्तूबर, 2019 (सोमवार) को मतदान के दिन राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। यह राजपत्रित अवकाश हिमाचल प्रदेश के 18-धर्मशाला व 55-पच्छाद के लिए वहां हो रहे उप-चुनावों के संदर्भ में घोषित किया गया है। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश में स्थित सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत, हिमाचल के पंजीकृत मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए किया गया है। यह अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने केवल हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 21 अक्तूबर, 2019 (सोमवार) को मतदान के दिन विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्राें सिरमौर और सोलन जिला में कार्य कर रहे हरियाणा राज्य से संबंध रखने वाले मतदाताओं के लिए वहां हो रहे आम विधान सभा चुनावों के संदर्भ में घोषित किया गया है। यह विशेष अवकाश सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा। यह विशेष अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत…

Read More

नाहन। नाहन में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ जिला सिरमौर के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को हुए। इस दौरान हेमंत शर्मा को जिलाध्यक्ष, सतीश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र दत्त को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा दीपक शर्मा को कोषाध्यक्ष, सरिता देवी और प्रवेश कुमार को उपप्रधान, मनोज कुमार विरेंद्र अत्री को सह सचिव बनाया गया है। योगेश व विकास को लेखाकार और अमर सिंह चौहान को सलाहकार बनाया गया।

Read More

नाहन। जिला आपदा प्रबंधन सिरमौर प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए ‘समर्थ-2019’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिला में 11 से 23 अक्तूबर, 2019 तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिला के सभी शिक्षण संस्थानों, विभागों और सभी भीड़ वाले जगहों में नुक्कड़ नाट्क व मॉक ड्रील, रैली, पेन्टिग प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, नारा लेखन के माध्यम से लोगों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण व जागरूक किया जा रहा है, जिसमें दालटा लोक कला मंच राजगढ़ व लोक कला मंच राजगढ के कलाकारों द्वारा अपने नाट्क के माध्यम से बताया कि प्राकृतिक…

Read More

नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले चुनाव के लिए कुल 113 मतदान केन्द्रों में से 13 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय भारत केे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप लिया गया है। डॉ. आर.के. परूथी ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में स्थापित मतदान केन्द्र 55/4-टाली भुज्जल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनौरा में स्थापित मतदान केन्द्र 55/12-सनौरा,…

Read More