Author: Himachal Varta

नाहन। जिला सिरमौर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आमजन का योगदान आवश्यक है यह जानकारी आज यहां जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने दी। उन्होने कहा कि 11 सितम्बर, 2019 से 27 अक्तूबर, 2019 तक पूरे प्रदेश को साफ सूथरा बनाने का आहवान किया है जिसके तहत जिला सिरमौर को प्लास्टिक मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इको क्लब, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, पंचायत प्रतिनिधियों व सरकारी/गैर सरकारी संगठनों के अतिरिक्त…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज संजौली के समीप निर्माणाधीन हैलीपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हैलीपोर्ट 10.85 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है और इसके तैयार होने के बाद उड़ान योजना के अंतर्गत हैलीकाॅप्टर सेवाएं सुदृढ़ हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह हैलीपोर्ट न केवल पर्यटकों को सेवाएं प्रदान करेगा बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों से हैलीकाॅप्टर के लिए ‘हैंगर’ सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं का…

Read More

बागवानों से सेब की नवीनतम किस्में अपनाने का आह्वान शिमला। सेब हिमाचल प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सेब के बागीचे पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता भी रखते हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पर्यटन और बागवानी विभागों के संयुक्त तत्वावधान से यहां गेयटी थियेटर में हिमाचल एप्पल फेस्टिवल-2019 के शुभारम्भ अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बागवानों ने आधुनिक तकनीकों को अपनाया है, जो वरदान साबित हुई हैं, जिसके कारण उन्हें अपने उत्पाद के अच्छे मूल्य मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ सेब उत्पादकों को सेब की नवीनतम…

Read More

शिमला। प्रदेश में नशे के खिलाफ 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2019 तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां इस अभियान के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, युवा सेवाएं एवं खेल, गृह, पुलिस विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्राॅस सोसायटी तथा नेहरू युवा केन्द्र संगठन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार प्रदेश में नशे की रोकथाम…

Read More

शिमला/सोलन। कृषि-पर्यावरण विकास सोसाइटी (एइडीएस) द्वारा डाॅ. वाई.एस. परमार कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के सहयोग से आज सोलन में विश्व-विकास की दृष्टि से ‘कृषि, पर्यावरण एवं संबंधित विज्ञान में उद्यतन प्रगति’ (आरएएइएएसजीडी-2019) पर आयोजित द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कृषक गतिविधियों में विविधता लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन, जड़ी-बूटियों की खेती, कृषि, मुर्गी पालन और पशुपालन जैसी गतिविधियां अपनाने के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि फसल न होने की स्थिति में किसानों को आय के वैकल्पिक साधन उपलब्ध हो सकें। राज्यपाल ने कहा कि भविष्य में…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार संचार के विभिन्न साधनों के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन क्षमता को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वर्षा बेदी तथा कंटेंट फ्लो फिल्म्स व वेब सीरीज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुराद अली खान से आज मुलाकात के दौरान कहा कि सरकार फिल्मों के माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता को उजागर करने के इच्छुक फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फिल्में लोगों को पर्यटन गंतव्य स्थानों की यात्रा करने के लिए प्रेरित करके…

Read More

पंचकूला। पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक ने सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक के खिलाफ अभियान चलाने, ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और मतदाता जागरूकता अभियान के प्रति लोगों को उत्साहित करने के लिये आज संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 2 अक्तूबर को गांधी की जयंती पर सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक का प्रयोग बंद करने के प्रति एक नया संकल्प लेना है। पूरी प्रतिबद्धता के साथ जिला प्रशासन को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक के खिलाफ पंचायतों, नगर-निगम व नगरपालिका पार्षदों के साथ नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को इससे होने वाले…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में 20 क्षेत्रों से संबंद्ध उद्योगों के वैश्विक प्रमुखों के साथ एक विशेष गोलमेज चर्चा की अध्यक्षता की। इस चर्चा में शामिल होने वाली कंपनियों की कुल सामूहिक संपत्ति 16.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसमें से भारत में इनकी कुल संपत्ति 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।इस आयोजन में आईबीएम की अध्यक्ष एवं सीईओ सुश्री गिन्नी रोमेटी, वालमॉर्ट के अध्यक्ष एवं सीईओ डगलस मैकमिलन, कोका कोला के चेयरमैन एवं सीईओ श्री जेम्स क्विनसी, लॉकहीड मॉर्टिन की सीईओ सुश्री मॉर्लिन ह्यूसन, जेपी मोर्गन के चेयरमैन एवं सीईओ श्री जेमी डिमोन, अमेरिकन टॉवर कार्पोरेशन के सीईओ…

Read More