Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में अच्छे शैक्षणिक माहौल के अलावा, रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों को शुरू किया जाना चाहिए। राज्यपाल आज राजभवन शिमला में कुलपतियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुलपतियों द्वारा विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों पर दी गई प्रस्तुतियों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि वह जल्द ही हर विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर बहुत ऊँचा है और हम गुणात्मक…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष वरिष्ठ निदेशक काॅर्पोरेट अनुसंधान और विकास, इलेक्ट्राॅनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार महेश कुलकर्णी द्वारा एक ‘प्रेसेन्टेशन’ दी गई। उन्होंने सी-डैक के बारे में अपनी प्रस्तुति के दौरान बताया कि सी-डैक द्वारा विकसित ई-प्रमान को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और मोबाइल सेवा के साथ एकीकृत किया जा रहा है, जो सरकारी विभागों को राज्य में सार्वजनिक सेवाएं देने के लिए एक एकीकृत मंच प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, राज्य में स्कूलों में ‘स्कूल लैब एक्सपैरीमेंट’ करने के लिए ‘आॅनलाइन लैब’ उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि छात्र इंटरनेट की सुविधा से इन प्रयोगशालाओ में आसान और…

Read More

नाहन। मौसम विभाग केन्द्र शिमला ने आगामी 27 और 28 सितम्बर को सिरमौर के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया इस बारिश के मध्यनजर सभी नगरिको व पर्यटको से नदी नलो के किनारे न जाने व भूस्खलन सभावित क्षेत्रो तथा अधिक ऊचाई वाले इलाको में जाने से बचने का आग्राह किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितम्बर तक सिरमौर में मौसम खराब बना रहेगा।     इस अलर्ट के चलते उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 पारूथी ने सभी विभागो से सावधानी बरतने व किसी भी अप्रिय घटना को…

Read More

जीरकपुर। चंडीगढ़-मोहाली के वायु सेना स्टेशन के 100 मीटर दायरे में बने मकानों क नगर कौंसिल ने नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है। इस मामले में डीसी मोहाली कार्यालय के निर्देश पर रक्षा अधिनियम के तहत 98 मकानों को नोटिस देने हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में जीरकपुर नगर कौंसिल प्रशासन को कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। प्रशासन द्वारा इलाके में एक सर्वे करवा वहां की वास्तविक रिपोर्ट तैयार की गई है। उसी के आधार पर ये नोटिस जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट पहले ही वायुसेना स्टेशन की चारदीवारी से 100 मीटर…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट में शांता कुमार ने राज्यपाल को अपनी लिखी देशभक्त सन्यासी स्वामी विवेकानन्द, धरती है बलिदान की और अलविदा चुनावी राजनीति नामक तीन पुस्तकें भेंट कीं। इस अवसर पर दोनों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया तथा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ताकि हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए अधिक से अधिक योगदान दिया जा सके।

Read More

शिमला। केसीसी योजना के तहत राज्य के 404029 किसानों को 1043 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गईः प्रबोध सक्सेना किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत प्रदेश में 404029 किसानों को 1043 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई और 177564 लाभार्थियों को मुद्रा योजना के तहत 2958 करोड़ रुपये का वित्त पोषण किया गया। यह बात प्रधान सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना ने आज यहां यूको बैंक की हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय बैंकर्ज समिति की 153वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इस वर्ष बैंकों ने हिमाचल प्रदेश में …

Read More

शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने राजनैतिक पार्टियों से 55-पच्छाद तथा 18-धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विधानसभा उप-चुनावों के दृष्टिगत आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता दोनों सिरमौर तथा कांगड़ा जिलों में लागू रहेगी। वे आज यहां चुनाव व्यय अनुश्रवण के सम्बन्ध में आयोजित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनावों की अधिसूचना के सात दिनों के भीतर 29 सितम्बर,2019 तक प्रस्तुत करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में…

Read More

प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग नाहन। आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले 55-पच्छाद (आ.) विधान सभा उप चुनाव के दृृष्टीगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डा. आर के परुथी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उप चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन और सभी राजनैतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थीयों को आदर्श आचार सहिंता के दायरे में रहकर चुनाव में भाग लेने अपील की। इस बैठक मे आये प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आदर्श आचार सहिंता के सभी पहलुओं पर चर्चा की और…

Read More