चण्डीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों से कुल 67,482 पोस्टरों/पेपर्स या अन्य प्रकार के विज्ञापनों समेत कटआऊट/होर्डिंग्स, बैनर्स, फ्लैगस को हटाया जा चुका है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थानों से कुल 6100 वॉल-राइटिंग, 19719 पोस्टर्स, 8287 पेपर्स, 1066 कटआऊटस, 13564 होर्डिंग्स, 12166 बैनर्स, 3120 फ्लैगस तथा 3460 अन्य प्रकार के विज्ञापनों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा से 24…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त डॉ. संदीप सक्सेना ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत स्टेट नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव को स्वतंत्र एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल रखते हुए पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें। डॉ. संदीप सक्सेना आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल सहित स्टेट नोडल अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। डॉ. सक्सेना ने आबकारी एवं कराधान विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शराब की फैक्ट्रियों पर 24 घंटे पूरी निगरानी रखी…
डाक्टर के दर्शन सिर्फ 3 दिन तो फार्मासिस्ट के कतई नहीं रेणुकाजी। देवभूमि हिमाचल में जहां कि 90 फीसदी आबादी ग्रामीण कही जाती है, स्वास्थ्थ सेवाएं खुद बीमार हो चुकी हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों के लिए इसका एक उदाहरण प्रसिद्ध तीर्थस्थली रेणुका जी है जिसमें जनता की भारी मांग व दबाव में सरकार ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोल तो दी है लेकिन यह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे हैं। डिस्पेंसरी में डाक्टर के दर्शन सिर्फ 3 दिन हो पाते हैं, दवा वितरण का काम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ही संभाला हुआ है। उक्त आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पर आसपास के कई गांवों की…
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर जाएं। उन्होंने कहा कि ये दोनों चुनाव क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के गढ़ रहे हैं, इसलिए हमें इन दोनों क्षेत्रों में शानदार जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत करना है। राठौर ने इस संदर्भ में आज शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के सभी पार्टी नेताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर पार्टी के आदेशों की कोई अवहेलना नहीं होनी…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ सप्ताह से धीमे पड़ मॉनसून में एक बार फिर तेजी आ गई है। मॉनसून की अभी तक राज्य से आधिकारिक तौर पर वापसी नहीं हुई है और बीते दो दिन से राज्य में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई। सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कुछ हिस्सों में आज दोपहर बाद ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के अनेक हिस्सों में आज दोपहर बाद व्यापक वर्षा हुई। इस दौरान शिमला में 26 मिलीमीटर, कुफरी में…
शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों व मंडल चुनाव प्रभारियों की कार्यशाला आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने की। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया विशेषरूप से उपस्थित रहे। राजीव भारद्वाज ने बताया कि बूथ समितियों के चुनाव 21 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 30 सितंबर तक सम्पन्न हो जाएंगे। इसके पश्चात 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव,…
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने शनिवार देर रात शहर में सभी क्लब बंद करवाए। करीब 12 बजे ड्यूटी अफसर एएसआई बूटा सिंह पुलिस पार्टी सहित ग्लोबल मॉल पहुंचे तो सब मालिकों ने अपने-अपने क्लब बंद कर दिए। वहीं पुलिस को शिकायत मिली कि चंडीगढ़ बैरियर पर चल रहे डिस्कोथेक द विलेज पिट ब्रयु क्लब में पार्टी चल रही है। सूचना पर पुलिस पार्टी सहित पीसीआर टीम्स ने क्लब पर देर रात रेड की। पुलिस ने डेढ़ बजे क्लब पहुंच कर देखा तो क्लब में पार्टी चल रही थी जिस पर क्लब के मालिक अमन सिक्का व मैनेजर राम ओबराय के खिलाफ…
प्रियंका वर्मा करेगी जिला स्तरीय व्यय निगरानी सेल की अध्यक्षता नाहन। आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले 55-पच्छाद(आ.) विधान सभा उप चुनाव के दृृष्टीगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डा. आर के परुथी ने निष्पक्ष एवं पारर्दशी चुनाव के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया। जिसके अर्न्तगत जिला स्तरीय व्यय निगरानी समिति का गठन किया गया है जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वयं करेगे तथा अतिरिक्त उपायुक्त पियंका वर्मा नोडल अधिकारी के रुप में कार्य करेंगी। इसकें अतिरिक्त जिला स्तरीय व्यय निगरानी सेल की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त पियंका वर्मा करेगी जो चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्धारा किये जाने वाले व्यय पर…