शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के नालागढ़ नगर परिषद् की अध्यक्षा नीरू शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज चण्डीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में देहांत हो गया। 54 वर्षीय नीरू शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से दिवंग्त आत्मा की शांति की कामना की है।
Author: Himachal Varta
शिमला। बुल्स आई संस्थान के निदेशक हृदेश मदन ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष शिक्षा में कुशलता पर आधारित एक प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि इससे न केवल रोजगार प्राप्त हों बल्कि व्यक्तियत्व में भी निखार आए। आज के दौर में आॅनलाइन क्लास रूम का प्रचलन काफी बढ़ गया है जिसमें अधिक धन खर्च करने की आवश्यकता नहीं रहती है और इसका प्रभाव दूर तक होता है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंुडू, प्रधान सचिव शिक्षा के.के पंत, निदेशक शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस…
शिमला। शहरी विकास, आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री तथा हिमुडा की अध्यक्षा सरवीन चैधरी की अध्यक्षता में हिमुडा के निदेशक मण्डल की 48वीं बैठक का आयोजन सोमवार सायं शिमला में किया गया। उन्होंने कहा कि हिमुडा आगामी नवरात्रों के दौरान परवाणु तथा बद्दी इत्यादि में 60 करोड़ रुपये की 166 व्यावसायिक इकाइयों की नीलामी करेगा। सरवीन चैधरी ने ऊना तथा मंडी जिलों में हिमुडा के फ्लैट तथा प्लाॅट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में आधुनिक तथा योजनाबद्ध तरीके से शहरी बस्तियांे के विकास के लिए कदम उठाने के साथ-साथ नए निर्माण कार्यों में…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष आज यहां प्रेजिडेंट ग्रुप पब्लिक अफेयर और महिन्द्रा ग्रुप एग्जिक्यूटिव बोर्ड के अध्यक्ष मनोज चुग ने ग्रुप द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रस्तुति दी। मनोज चुग ने बताया कि क्लब महिन्द्रा द्वारा मण्डी जिला में चलाई जा रही जंजैहली पर्यटन परियोजना के लिए भूमि के चयन कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिन्द्रा ग्रुप ‘हरियाली परियोजना’ के तहत पौधरोपण भी कर रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से 10 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया जा सके। उन्होंने इस…
सिरमौर। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब स्थित मैसर्ज इंडियन टैक्नोमेक कंपनी की चल और अचल संपत्तियों की नीलामी 19 सितंबर, 2019 को निर्धारित की गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लाॅन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम, 2002 के अंतर्गत 9 सितंबर, 2019 से कंपनी की संपत्ति को 180 दिनों की अवधि के लिए अस्थाई रूप से अटैच किया था। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इसके परिणामस्वरूप, आबकारी और कराधान विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय के 9 सितंबर, 2019 को जारी आदेशों के खिलाफ उच्च न्यायालय के समक्ष एक सिविल रिट याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि यह मामला 17…
नाहन। तीन दिवसीय जिला स्तरीय आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी की अध्यक्षता में शुरू किया गया। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में किसी भी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाने व सभी विभागों में आपदा के समय समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला जिला प्रशासन सिरमौर व हिमाचल राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सहयोग से लोक प्रशासन संस्थान हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित किया जा रहा है।…
नाहन। यमुना शरद महोत्सव पांवटा साहिब को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने के लिए मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय का हिप्र नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है । उन्होने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि पांवटा साहिब विश्व में गुरू नगरी के नाम से विख्यात है तथा इस मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिए जाने से पांवटा साहिब में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिलेगा । बलदेव तोमर ने प्रदेश में 172 करोड़ के…
नाहन में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर नाहन। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, नाहन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर आज नाहन में निशुल्क चिक्तिसा शिविर का आयोजन किया किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा 200 मरीजों की निशुल्क जांच के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गइ। चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन नाहन के पक्का तालाब स्थित आस्था स्कूल के प्रांगण में किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा द्वारा अपने प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के…