Author: Himachal Varta

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में गणपति बप्पा मोरया लिखा और सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर नौकरियां देकर उन गरीब परिवारों के घरों में दीपक जलाने का काम किया है, जिनमें वर्षों से अंधेरा था। इसके अतिरिक्त, सरकार ने गरीबों के घरों में शौचालय एवं गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने का भी कार्य किया है और आने वाले समय में हर रसोई में नल से जल पहुंचाने की योजना है। मुख्यमंत्री आज अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के 11वें दिन सोहना हलके की ऐतिहासिक शिव नगरी तावड़ू में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

जीरकपुर। जीरकपुर की वीआइपी रोड पर रोजाना लगते जाम की परेशानी को देखते हुए नगर कौंसिल के निर्माण विभाग ने डिवाइडर बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को वाहनों के जाम से राहत मिलेगी। अधिकारियों ने निर्माण कार्य होने तक व्यापारियों से रेहड़ी-पटरी हटाने की अपील की है। एसडीओ वरिंदर कुमार ने बताया कि इस सड़क पर रोजाना जाम की परेशानी को देखते हुए अब वहां डिवाइडर बनाने का काम शुरू हुआ है। इसी महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इसके बाद यहाँ स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। डिवाइडर न बनने से…

Read More

सराहां में लोक निर्माण विभाग के मण्डल तथा नारग में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के उप-मण्डल की घोषणा सिरमौर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 42.32 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए एवं आधारशिलाएं रखीं। सराहां में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों के अपार समर्थन के फलस्वरूप ही भाजपा ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर रिकार्ड मतों से विजय हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने 72…

Read More

पिंजौर। पिंजौर की अमरावती विद्यालय की 8वीं की छात्रा निष्ठा शर्मा को इसरो कंट्रोल रूम में चन्द्रयान-2 को चांद पर उतरते हुए देखने के लिए केन्द्र सरकार का न्योता मिला है। गत दिवस कालका विधायक लतिका शर्मा ने निष्ठा को बधाई दी और उसका मुंह मीठा करवाया। निष्ठा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी है। निष्ठा इसरो कन्ट्रोल रूम में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वैज्ञानिकों के साथ चन्द्रयान की लैंडिंग की गवाह बनेगी। बता दें कि पिछले दिनों केन्द्र सरकार की ओर से प्रत्येक स्कूल में स्पेस क्विज का आयोजन किया गया था जिसमें निष्ठा ने भी भाग लिया था…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 2 सितंबर को हिसार जिला में प्रवेश करेगी। 2, 4 व 5 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री 3 सितंबर को 7 नवनिर्मित विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व 5 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 3 सितंबर को सुबह 9 बजे हिसार एयरपोर्ट पर एयर शटल सर्विस एंड फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन, ऑटो मार्केट में नवनिर्मित 33 केवी सब…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत जारी की गई 64.49 करोड़ की राशि जारी करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। यह राशि गत सर्दियों के मौसम के दौरान हुए नुकसान की भरपाई व अन्य सहायता कार्यों के लिए जारी की गई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह दूसरा अवसर है कि प्रदेश सरकार द्वारा सर्दियों में हुए नुकसान के लिए इस प्रकार की राशि प्राप्त की गई है। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने 2014 में एन.डी.आर.एफ. के अन्तर्गत सहायता राशि प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री…

Read More

शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने आज यहां कहा कि प्रथम सितम्बर से 15 अक्तूबर, 2019 तक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनएसवीपी) के माध्मम से मतदाता सत्यापन कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर मतदाताओं के अधिकारों और दावों को दर्शाने वाले पोस्टर को जारी कर मतदाता सत्यापन कार्यक्रम (ईवीपी) का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों की विसंगतियों को दूर करने के लिए मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र बूथ स्तर की मोबाइल ऐप को आरम्भ किया जाएगा, जिसके माध्यम से बूथ स्तर के अधिकारी नाम, पता, फोटो जैसी…

Read More