नयी दिल्ली/शिमला। राज्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निदेशालय को बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के कौशल विकास एवं उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्काॅच ऑर्डर-ऑफ-मेरिट अवार्ड अवार्ड- 2019 प्रदान किया गया है। विभाग को इस अवसर पर स्काॅच अवार्ड फाॅर गवर्नेंस (कांस्य) के अवार्ड से भी नवाजा गया। वीरवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान नीति आयोग के सदस्य ने ये अवार्ड प्रदान किए। हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक रविन्द्र सिंह गुलेरिया ने विभाग…
Author: Himachal Varta
गोविन्द ठाकुर ने वन मंत्रियों के सम्मेलन में वन विभाग के विभिन्न मुद्दे उठाए शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ने कैम्पा के तहत राज्य के लिए 1660 करोड़ रुपये की लम्बित धनराशि जारी कर दी है। इस राशि को प्रदेश में विभिन्न वानिकी गतिविधियों में व्यय किया जाएगा। उन्होंने इस धनराशि को जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि प्रदेश में हरित आवरण में वृद्धि और लोगों को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध करवाने में लाभकारी सिद्ध होगी। इससे…
चंडीगढ़। हरियाणा के पशुपालन एवं डेरी मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ की प्रदेश में दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने तथा पशुधन नस्ल सुधार के विजन को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने ‘हर पशु का ध्यान’ मोबाइल एप तैयार किया है। इसके अलावा, इस एप पर विभाग की 52 सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। श्री धनखड़ ने आज यहां हरियाणा निवास में एक कार्यक्रम में इस एप को लांच किया। उन्होंने कहा पशुओं की नस्ल सुधार के लिए उनका पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। उन्होंने बताया कि अच्छी नस्ल के सांड व भैंसे उपलब्ध हों इस…
नए भारत को फिट भारत बनाने के लिए एक स्वस्थ व्यक्ति, एक स्वस्थ परिवार और एक स्वस्थ समाज आवश्यक – प्रधानमंत्रीनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में फिट इंडिया अभियान की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे फिटनेस को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर जन अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने खेल और तकनीक से दुनिया का दिल जीतने वाले भारत के खेल प्रतिमान मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के उन…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि केएमपी के साथ-साथ करीब 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ओरबीटल रेल नेटवर्क तैयार किया जाएगा, इसके लिए योजना बनाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री कल देर सायं जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पलवल सेक्टर-2 में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क तैयार होने के बाद पलवल के लोगों को भारी सुविधा होगी, उनको फरीदाबादऔर दिल्ली होकर जाने की बजाय रेल से सीधा चंडीगढ जाना सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया कि केएमपी के साथ नए औद्योगिक नगर भी बसाए जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज पलवलवासियों को लगभग 27 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्धघाटन व शिलान्यास करके विभिन्न सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने आज दो परियोजनाओं का उद्धघाटन किया जबकि तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने आज हसनपुर में एक एकड मे 239.79 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उप तहसील भवन का शिलान्यास किया। इसी प्रकार, उन्होंने दो एकड हसनपुर के 3 बेस के नए बस अड्डे का भी शिलान्यास किया जिस पर 428.53 लाख रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने आज जिला पलवल के हसनपुर में तैयार होने लोक निर्माण…
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम प्लास्टिक के कचरे को बिटुमन में मिलाकर सड़कें बनाने के लिए उपयोग करने के लिए हाटमिक्स प्लांट लगायेगा। निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की हुई बैठक में यह प्लांट औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में लगाने का निर्णय लिया गया। अनुमोदन के बाद यह प्रस्तावित संयंत्र निगम के इंजीनियरिंग विंग द्वारा चलाया जाएगा। बैठक में कमेटी ने जापानी गार्डन, सेक्टर-31 में 2 खाली कियोस्क की नीलामी को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन खाली कियोस्क को भी खुली नीलामी के माध्यम से दिया जायेगा। निगम शीघ्र आग और आपातकालीन सेवाओं के लिए 42…