नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर की विशेष जांच इकाई (SIU) नाहन ने थाना पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन लाल गादरी पुत्र चतरभुज गादरी, स्थायी निवासी वार्ड नं0 3, गादरी मोहल्ला, गांव नंदसाह/खालसा, तहसील शारदा, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 174 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी वर्तमान में जसविंदर सिंह निवासी कपूर बार, मेहताब गली, राजबन रोड,…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के शिलाई तहसील की ग्राम पंचायत टटियाना के शाटी पाशी चौंतरा में आज पंचायत प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के लोगों ने एक अनोखी और सराहनीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिना किसी चुनावी प्रतिस्पर्धा के प्रतिनिधियों का चयन किया। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में गांव के चार बड़े परिवारों के बीच आपसी सहमति से यह व्यवस्था शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक परिवार अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम प्रस्तावित करता है, जिसके बाद पर्ची डालकर निष्पक्ष रूप से चयन किया जाता है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में रविवार सुबह मौसम ने ऐसा करवट बदला कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। सुबह करीब 9 बजे हालात इतने खराब हो गए कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। घने धूल भरे बादलों और तेज आंधी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और पूरा इलाका अंधेरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह 9:45 बजे तक भी हालात सामान्य नहीं हो पाए और आसमान पूरी तरह काले बादलों व धूल से ढका रहा। लोगों का कहना है कि मई के महीने में इस तरह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 92 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज किए है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नाहन नगर परिषद के लिए 12 उम्मीदवारों ने जबकि नगर परिषद पांवटा साहिब में 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में तीन दिवसीय दिनों में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 92 नामांकन दर्ज हुए हैं जिसमें से नगर परिषद नाहन के लिए 31 , नगर परिषद पांवटा साहिब के लिए 40 जबकि नगर पंचायत राजगढ़ के लिए…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन आज सोलन ज़िला में नगर निगम सोलन के लिए 33, नगर परिषद परवाणू के लिए 6, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 8, नगर पंचायत अर्की के लिए 6 और नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 19 नामांकन प्राप्त हुए। 29 अप्रैल, 2026 को 11, 30 अप्रैल, 2026 को 75 तथा आज कुल 72 नामांकन प्राप्त हुए। नगर निगम सोलन के लिए कुल 55 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नगर परिषद परवाणू के लिए कुल 25 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नगर परिषद नालागढ़ के लिए कुल…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन नगर परिषद के सभी 13 वार्डों पर भाजपा के जिन प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए अपने नाम दाखिल किए हैं उनके नाम वार्डों के अनुसार इस प्रकार हैं। वार्ड नंबर 01 – शुभम सैनी, 02- मनीष जैन, 03- आशा भारद्वाज, 04- पूजा तोमर, 05- सीमा अत्री, 06- अर्पिता बक्क्षी, 07- अभिषेक चौधरी, 08- संजय चौहान, 09- कौशल्या देवी, 10- संजय पुंडीर, 11- संध्या अग्रवाल, 12-प्रदीप सहोत्रा एवं,13- संजना कौर।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने जनहित में पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक की ओर यातायात समय निर्धारण के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक की ओर यातायात सांय 08.05 बजे से आरम्भ होगा। पूर्व में यह समय 08.15 बजे निर्धारित किया गया था। अन्य सभी शर्ते 02 मार्च, 2026 को जारी आदेशों के अनुरूप यथावत रहेंगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 तथा 117, सड़क नियमन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की चार नगर निगम—धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी सहित 22 नगर पालिकाओं और 25 नगर पंचायतों में भाजपा अपने उम्मीदवार उतार रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में भाजपा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य स्थानों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थित उम्मीदवारों के माध्यम से…