नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की चार नगर निगम—धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी सहित 22 नगर पालिकाओं और 25 नगर पंचायतों में भाजपा अपने उम्मीदवार उतार रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में भाजपा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य स्थानों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थित उम्मीदवारों के माध्यम से…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नव कमल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026’’ का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया जा चुका है तथा इसका समापन 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन से होगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला की बनेठी पंचायत के गोंत गांव निवासी और नाहन में वरिष्ठ पत्रकार चंद्र ठाकुर के पिता धनबीर सिंह (73) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक, राजनीतिक और ग्रामीण क्षेत्र में उनकी पहचान एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में रही।धनबीर सिंह बनेठी पंचायत के पूर्व प्रधान भी रहे और लंबे समय तक जनसेवा से जुड़े रहे। उन्होंने पंचायत स्तर पर लोगों के बीच सक्रिय भूमिका निभाई और क्षेत्रीय विकास में योगदान दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-तस्वीरें खुद बोलती हैं चिराग़ तले अंधेरा की कहावत, वार्ड नं 2, सच में अनदेखी का अंधेरा है जहां नगर परिषद कार्यालय के नीचे टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर नगर परिषद के कर्मचारियों को नजर नहीं आते जबकि यह सब नगर परिषद कार्यालय के नीचे हो रहा है। इसी नगर परिषद कार्यालय के क्षेत्र में अस्पताल राउन्ड की सड़क पर सालों गंद फैला है। साथ में खस्ताहाल सड़क पर राह चलते ठोकरें खा रहे हैं, कांग्रेस- भाजपा की सियासत में फंसे बेजुबान लोग। सड़क पर आगे मोड़ पर खुली, गन्दगी से भरी नाली के प्रदूषण…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज): जिला सिरमौर डिटेक्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्जल माजरी बैरियर के नजदीक सोलन व मंडी निवासी नशीले पदार्थों की तस्करी में दो युवकों को 20.14 ग्राम चिट्टा समेत धर दबोचा। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सैल नाहन की टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि दो युवक, शुभम निवासी सोलन तथा रजत निवासी मण्डी जो मादक पदार्थ चिट्टा बेचने का धंधा करते है। एसपी ने बताया कि आरोपी आज अपनी मोटर साईकिल नं0 HP13-3714 मार्का KTM में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन छुपाकर चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर से होते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- कालाअंब–पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शुक्रवार सुबह एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा नाहन के समीप दोसड़का क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक की वायरिंग शॉर्ट हो जाने से आग भड़क उठी। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:35 बजे दमकल विभाग को ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम महज एक मिनट के भीतर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और करीब 5:42 बजे मौके पर पहुंचकर…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नगर पंचायत चुनाव के बीच राजगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब लंबे समय से संगठन से जुड़े युवा नेता चंद्र मोहन शर्मा ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर असंतोष के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। चंद्र मोहन शर्मा ने खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी में युवाओं की लगातार अनदेखी हो रही है। उनका कहना है कि वर्षों से जमीनी स्तर पर काम करने के बावजूद उन्हें चुनाव के समय अपेक्षित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- समाज सेवी संगठन रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने वार्ड नं 2 से नगर परिषद चुनावके लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। वह पहली बार नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी के टिकट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र तोमर के मुकाबले मैदान में उतरा है। दोनों ही इस मुकाबले में नए योद्धा हैं मगर जनता के साथ सुख दुख सदा मनीष ही बांटते आए हैं जिस कारण उन का संपर्क आम लोगों से ज्यादा रहता है और उन का भविष्य उज्ज्वल नजर आता है। पिछली नगर परिषद वार्ड नंबर…