नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-:जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाला सतौन पुल जो स्थानीय लोगों के लिए एक महत्त्वपूर्ण संपर्क मार्ग है इस समय दयनीय स्थिति में है। यह पुल वर्षों से क्षेत्रीय यातायात के लिए एक महत्त्वपूर्ण कड़ी रहा है। यह पुल पांवटा से गिरिपार क्षेत्र को जोड़ता है, परंतु आज इसकी स्थिति ऐसी है कि यह कभी भी ढह सकता है। स्थानीय प्रशासन और सरकार की अनदेखी के कारण यह पुल गंभीर खतरे में है लोगों की मांग है कि इसकी तुरंत मरम्मत किया जाए। सतौन पुल का निर्माण लगभग 50 वर्ष पहले किया गया था। उस…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा जागरूकता शिविर से हुई, जिसमें उन्हें रेत, बीज, पौधों एवं फूलों के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों ने “सेव अर्थ” थीम पर आकर्षक फेस मास्क बनाकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों ने मदर अर्थ के लिए धन्यवाद कार्ड तैयार किए। थंब प्रिंटिंग…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 17 के नामांकन सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन को उनके न्यायालय कक्ष के साथ स्थित कमरा नम्बर 405, तृतीय तल पर उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी ( नगर पालिकाओं ) प्रियंका वर्मा द्वारा जिला सिरमौर में नगर पालिका / नगर पंचायत के सामान्य चुनाव 2026 के सफल आयोजन के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया। जिला सिरमौर में नगर पालिका / नगर पंचायत के सामान्य चुनाव 2026 के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल आर वर्मा को समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की द्वारा नगर पंचायत अर्की के सभी 7 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 7 के नामांकन निर्वाचन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट द्वारा नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी 7 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड सिलहारी, हिमुडा, पड़ाव, दोलग, राज राजेश्वरी, लोअर बाज़ार व ब्रिजेश्वर महादेव वार्ड के नामांकन उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के न्यायालय कक्ष, कमरा नम्बर 401 में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली द्वारा नगर परिषद परवाणू के सभी 9 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद परवाणू के वार्ड संख्या 1 से 9 के नामांकन निर्वाचन अधिकारी को नगर परिषद परवाणू में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिविल अस्पताल राजगढ़ में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल के टॉयलेट में एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक सफाई कर्मचारी रोज की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा। सफाई के दौरान उसकी नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो वह एक नवजात शिशु का शव था।…