शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत माशू में लगभग 15 लाख की लागत से निर्मित जोंगपुल-सुनोउ बास संपर्क मार्ग का विधिवत उद्घाटन किया। जिसके उपरांत उद्योग मंत्री ने अधिकारियों सहित इस संपर्क मार्ग का निरीक्षण भी किया। उद्योग मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जोंगपुल-सुनोउ बास संपर्क मार्ग क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मांग थी। इस संपर्क मार्ग की हाल ही में फॉरेस्ट क्लीयरेंस करवाई गई तथा इसके निर्माण उपरांत आज इसका उद्घाटन भी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस संपर्क मार्ग…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-उपमंडल पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम को सूचना मिली थी कि कोलर क्षेत्र में एक परचून दुकान संचालक द्वारा अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने थाना माजरा क्षेत्र के कोलर में स्थित दुकान पर छापेमारी की और मौके पर जांच की कार्रवाई शुरू की।छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर एक गत्ते के डिब्बे से PROXIOHM-SPAS मार्का के कुल 29 स्ट्रिप्स में 696 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इसके साथ ही दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की गई। आरोपी किसी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ):-भारतीय प्रबंध संस्थान सिरमौर का 10वां दीक्षांत समारोह रविवार को धौला कुआं स्थित स्थायी परिसर में गरिमामय और अनुशासित माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि विद्यार्थियों ने पूरे आयोजन को अनुशासन और उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ पेश कर एक मिसाल भी कायम की।समारोह में टाटा ट्रस्ट्स के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष अजय एस. श्रीराम ने अध्यक्षता की। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रफुल्ल वाई. अग्निहोत्री ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान…
श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):पूरे देश में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मीडिया से बात करते हुए ब्राह्मण सभा नाहन के सदस्य भावन शर्मा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के उपलक्ष में दो दिवसीय रामायण पाठ का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान के साथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नगर परिषद पार्क में खुले में जलाया जा रहा है कचरा, एनजीटी के आदेशों की दिखाया जा रहा है ठेंगा, आरोप है शहर में नगर परिषद के पार्कों की वैसे तो रोजाना सफाई नही होती। लेकिन जब होती है तो कचरा उठाने को बजाए, ढेर लगा दिया जाता और फिर मौका देख कर जला दिया जाता है। इसको कहते हैं कचरा प्रबंधन, ऐसे में सवाल यह भी है खुद ही सफाई कर्मी कचरा जला देते हैं तो अन्य लोगों को कोने रोकेगा
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-श्री ब्राह्मण सभा की राजगढ़ इकाई के सौजन्य से रविवार को शिरगुल देवता के मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई गई । इस मौके पर भगवान परशुराम, माता श्रीरेणुकाजी और जमदग्नि ऋषि के चित्र पर लोगों ने फूलमालाएं अर्पित की गई तथा मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । इस मौके पर लोगों में प्रसाद वितरित किया गया श्री ब्राह्मण सभा की राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने लोगों को परंशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ के सफल आयोजन और शांतिपूर्वक ढंग से संपन होने पर एसडीएम राजगढ़ और मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है । उन्होने मेले के सफल आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने के लिए राजगढ़ क्षेत्र की जनता, व्यापार मंडल, स्थानीय नगर पंचायत, मेला समिति के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों , विज्ञापनदाताओं, परोक्ष व अपरोक्ष में अपना सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया है । उन्होने कहा कि यह पारंपरिक मेेला लोगों के सहयोग से, लोगों…
श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एस पी जैरथ):- तीर्थ श्री रेणुकाजी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का शुभारंभ भव्य देवपालकी शोभायात्रा के साथ हुआ। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम अपनी माता श्री रेणुकाजी का आशीर्वाद लेने कटाह-शीतला से ददाहू पहुंचे।ददाहू तहसील प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा में रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने देवपालकी को कंधा देकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय परशुराम” के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा ददाहू बाजार से होती हुई रेणुकाजी झील की ओर बढ़ी, जहां श्रद्धालुओं ने स्थान-स्थान पर माथा टेककर…