Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर पुलिस ने नशे पर नकेल कसनी के शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पावटा साहिब में एक युवक से करीब साढ़े तीन ग्राम स्नेक ( हीरोइन ) बरामद की है।  जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त संस्था मिली थी कि पावटा साहिब के एक युवक द्वारा नशे की तस्करी की जा रही ह। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक नशे का आरोपी उत्तराखंड के कुंजा से पैदल ही पांवटा साहिब की ओर आ रहा है , जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोविंदघाट बैरियर पर नाकाबंदी की। इसी दौरान जब…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन में बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स के लिए बास्केटबॉल के ट्रायल आयोजित किए गए , जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी हमीरपुर में होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। मीडिया से बात करते हुए जिला सिरमौर बास्केटबॉल संघ की चयन समिति सदस्य इकबाल कौर ने बताया कि संघ की ओर से अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स के ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से करीब 40 बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप स्थित ललिता माता मंदिर में यह दुखद घटना सामने आई। श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़ा था, तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई और तुरंत सहायता के प्रयास शुरू किए गए। लाइन में खड़े-खड़े आया चक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ आयुष के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्लानिया में आयुष विभाग द्वारा आयुष ग्राम परियोजना के अंतर्गत आयोजित आयुष मेले के शुभारंभ के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष विभाग के माध्यम से दी जा रही सेवाओं को सुदृढ़ करने कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र के 16 आयुष…

Read More

‌नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रेणुका जी क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद  बांदल-सुराख सड़क मार्ग पर एक अल्टो कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बलबीर सिंह को गम्भीर अवस्था मे सिविल अस्पताल ददाहु लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों  ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे का शिकार बने लोगों की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार  पुत्र बलबीर सिंह निवासी खालाक्यार व 48…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर पुलिस ने पिछले 48 घण्टों में खनन माफिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध खनन में लगे 42 वाहनों को कब्जे में लेकर उनके चालान काटे है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है।  एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 42 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 3 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। इन…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर नाहन में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही चुनावी माहौल गरमा गया है। शनिवार को ड्रा ऑफ लॉट्स के जरिए नाहन नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया, जिसके बाद कई पुराने दावेदारों का गणित बिगड़ गया है, जबकि कई नए चेहरों के लिए राजनीति में उतरने का रास्ता खुल गया है।सबसे ज्यादा हलचल उन वार्डों में देखी जा रही है, जहां इस बार महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण तय हुआ है। आरक्षण सूची सामने आते ही अब नाहन…

Read More

कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रविवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा होते-होते टल गया। औद्योगिक हिम सेफ्टी ग्लास इंडस्ट्री में तकनीकी खराबी के चलते बॉयलर फटने की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे और किसी भी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि घटना में कुछ कर्मचारियों को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं, जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे से फैक्ट्री को करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान भी जताया जा रहा है। मौके से प्राप्त जानकारी…

Read More