Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)  जिला सिरमौर में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान  के तहत 29 मार्च, 05 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 10 मई तथा 24 मई, 2026 को जिला के छः चिकित्सा खंडो में चयनित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 19 कोल्ड चेन स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिसमें चिकित्सा खंड धगेड़ा में एमसीएच…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आज श्रीराम नवमी के त्योहार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ हजारों में श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ पड़ी। श्रद्धालु राम चंद्र की जय की ध्वनि के साथ जयकारा शेरवानी दा के जयकारे के नारे लगाते हुए मंदिर में देवी के दर्शन के लिए लाइन में खड़े आगे बढ़ रहे थे। मंदिर त्रिलोकपुर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हुए होने के कारण सब काम शान्ति से चल रहा था और श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा था।

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हाल ही में हुई  बारिश और  आसमान में बिजली की  गर्जन होने से राजगढ़ ब्लॉक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पझौता व रासूमांदर  के जंगलों में गुच्छी उगनी आरंभ हो गई  है । घर का सारा कार्य छोड़ लोग इन दिनों  जंगलों में गुच्छी की तलाश कर रहे हैं । गौर रहे कि गुच्छी  दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी है और प्रकृति की एक अनुपम देन है जोकि प्रकृति के स्पर्श से उगती है । इसका वैज्ञानिक नाम मार्किला एस्क्यूपलैंटा है । प्रदेश के सिरमौर के अतिरिक्त  शिमला, चंबा और मनाली के ऊंचाई वाले…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डॉ. शांडिल आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग के बशील ग्राम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर बशील में स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया। इस कार्य को आरंभ करने के लिए लोक निर्माण विभाग के पास 50 लाख रुपए की राशि जमा करवा दी गई है तथा भविष्य में प्राक्कलन अनुसार उचित राशि…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश में महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी में है। ऐसे में इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है जिसे लेकरता में नाराजगी देखी जा रही है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने बताया कि  हिमाचल सरकार दोनों ईंधनों पर करीब पांच-पांच रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने जा रही है और अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा। उन्होंने बताया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन के समीप शंभुवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मृत्यु होने की घटना दर्ज की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात लगभग 1:30 बजे की है, जब शुमटी निवासी गांव पीर भोली, जिला बिलासपुर यमुनानगर अपने ट्रक पर तिरपाल डालने के लिए छत पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लगा। घटना के समय वह कार्य कर रहा था और करंट लगने के बाद उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- देवी नगर, वार्ड नंबर 10 में करीब 15 नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा एक मकान में प्रवेश कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावर डंडों, लोहे की रॉड और तलवारों के साथ पहुंचे थे। घटना के दौरान घर में मौजूद व्यक्तियों को चोटें आई हैं। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। हमलावरों द्वारा घर की खिड़कियों, दरवाजों और बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना में जावेद अली के परिवार को प्रभावित किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की  बी.एससी. नर्सिंग 6वें  सेमेस्टर आज घोषित नतीजों में  कॉलेज की  4 छात्रओं ने अवल्ल स्थान हासिल किया है। जिनमे छात्रा संस्कृति पुत्री स्व. श्री दिनेश ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) में चौथा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।  इसी कड़ी में अनन्या कुकरेती पुत्री श्री आशीष कुकरेती  ने विश्वविद्यालय में आठवां स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान: संस्कृति (SGPA 8.9) द्वितीय स्थान: अनन्या कुकरेती (SGPA 8.67)  तृतीय स्थान: निहारिका (पुत्री श्री नरेंद्र सिंह) – SGPA 8.43 चतुर्थ…

Read More