नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास माता बाला सुन्दरी, प्रियंका वर्मा ने आज श्री महामाया बालासुंदरी माता मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा -अर्चना व हवन यज्ञ कर चैत्र नवरात्र मेले का शुभारंभ किया तथा जिला वासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज से 02 अप्रैल, तक आयोजित होने वाले इस चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में 3000 हजार दिपों को प्रकाशित कर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में हिमाचल से ही नहीं, बल्कि हरियाणा सहित अन्य…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पेयजल योजना से अम्बवाला- सैनवाला ग्राम पंचायत की 6 बस्तियों की लगभग 3500 आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में 331 करोड़ की लागत से 237 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का प्राकलन तैयार किया गया जबकि नाहन मण्डल में 69 करोड़ की…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र मतदाता के पंजीकरण के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूची में पात्र व्यक्ति के पंजीकरण के लिए अर्हता तिथि प्रथम अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है और उन पंचायतों की मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन करने के निर्देश दिए गए है जो सृजन, पुनर्गठन अथवा विभाजन से अप्रभावित रही हैं और जिनकी अंतिम मतदाता सूचियां प्रपत्र-15 पर पहले ही प्रकाशित हो चुकी हैं। अधिसूचना के अनुसार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत आयोजित 6 दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। कार्यक्रम में डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला के अंतिम दिन आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और योग सत्र का आयोजन किया गया। मीडिया से बात करते हुए डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था और इस तरह की कार्यशालाएं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद मददगार साबित होती है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस बार चैत्र नवरात्र मेले नई भव्यता के साथ शुरू हो रहे हैं। पहली बार शिव तालाब मंदिर में 3000 देसी घी के दीपक जलाकर शिव-गौरा महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जो इस बार मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि 19 मार्च, 26 मार्च और 1 अप्रैल को आयोजित होने वाली यह महाआरती श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव प्रदान करेगी। इसके साथ ही शिव तालाब में नौका विहार की व्यवस्था…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा पूर्व एवं उपरान्त के समय में प्रशिक्षित श्रम शक्ति की उपलब्धतता बहुमूल्य मानव जीवन तथा संसाधनों की समुचित सुरक्षा में महत्वपूर्ण सिद्ध होती है। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा युवा आपदा मित्रों को खोज एवं बचाव किट प्रदान करने के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा मित्र योजना का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न आपदाओं के समय त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशिक्षित करना है ताकि जानो-माल की क्षति को न्यून किया जा सके। योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय कैडेट…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) की उप-निदेशक दीक्षा सचदेवा की अध्यक्षता में 16 मार्च से 18 मार्च, 2026 तक सोलन के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने दी। दीक्षा सचदेवा ने कहा कि सीबीएचआई टीम का कार्य देश में स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को एकत्रित करना, उनका विश्लेषण करना और नीति निर्धारण के लिए जानकारी एकत्र करना है। उन्होंने कहा कि तीन स्तरीय टीम द्वारा यह निरीक्षण जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में किया गया। टीम द्वारा 16 मार्च को महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय, कुमारहट्टी में आईसीडी पर एक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सड़क किनारे बैठे 3 शराबियों ने ,रात ड्यूटी से वापस आ रहे बिजली विभाग के एक एसडीओ को धुन डाला, यह घटना बीती रात गिरि नगर पावर हाउस में तैनात अस्सिटेंट इंजीनियर के साथ घटी। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने डयूटी से वापस लौट रहे एसडीओ की आंख में टार्च की रोशनी मारी जब रोशनी मारने का जेई ने कारण पूछा तो एका एक एसडीओ की मारपिटाई शुरू कर दी, सिर में चोट लगी और आरोपियों ने एसडीओ के कपडे भी फाड़ दिए। एसडीओ की शिकायत पर माजरा पुलिस स्टेशन में…