Author: Himachal Varta

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां जिला कल्याण अधिकारी सोलन विवेक अरोड़ा ने दी। विवेक अरोड़ा ने कहा कि इस योजना के तहत युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करने के उदेश्य से दो पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी की अवधारणाएँ-  Concepts of Artificial Intelligence Technology  तथा ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग असिस्टेंट-  Office Automation, Accounting and Publishing Assisstant पाठ्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसाइटी का स्थापना दिवस 22 अप्रैल 2026 को  सोलन स्थित दुर्गा क्लब में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां सोसाइटी के अध्यक्ष कंवर शैलेन्द्र सिंह ने सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सोसाइटी के 90 तथा 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। कंवर शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि कुमारहट्टी में सोसाइटी को उपलब्ध भूमि की निशानदेही करवाने के उपरांत आगामी…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन शहर में सुचारु रुप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा रही है। यह जानकारी आज यहां जल शक्ति विभाग सोलन के सहायक अभियन्ता ने दी। सहायक अभियन्ता ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र सोलन में गिरी उठाऊ पेयजल योजना तथा अश्वनी खड्ड उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुचारु रुप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को विद्युत आपूर्ति न  होने के कारण केवल एक दिन पंपिंग प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा कि गत 20 दिनों के दौरान नगर निगम सोलन को औसतन लगभग 109 लाख लीटर…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब अपना चौथा बजट प्रस्तुत करने जा रही है और यह इस सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष भी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रस्तुत किए गए तीन बजटों की घोषणाओं का क्या हुआ, इसका जवाब आज प्रदेश की जनता सरकार से मांग रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कीं, लेकिन उन घोषणाओं को जमीन पर उतारने में सरकार पूरी तरह असफल रही है।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त  कर्मचारी जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और यहां धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ  नाराजगी जाहिर की। पेंशनरों ने मांगे पूरी न होने पर 30 मार्च को विधानसभा घेराव की भी चेतावनी दी है। मीडिया से बात करते हुए संयुक्त पेंशन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओएल चौहान ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों का सरकार द्वारा सीधे तौर पर वित्तीय शोषण किया जा रहा है और सेवानिवृत्त…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में रबी विपणन सत्र 2025-26 के अंतर्गत गेहूं की सरकारी खरीद 08 अप्रैल,2026 से प्रारंभ की जा रही है। गेहूं खरीद कार्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के माध्यम से अधिसूचित खरीद केंद्र पांवटा साहिब व धौला कुआं में की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक कृषि राजकुमार ने देते हुए बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल  https://hpappp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 01 मार्च से शुरू की जा चुकी है।…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-प्रदेश में जहां आज दिन प्रतिदिन पर्यावरण दूषित हो रहा है और जंगल कट रहे हैं। इसी के चलते जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के नारी वाला के ग्रामीणों ने जंगल को बचाने का संकल्प लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने न केवल पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे , बल्कि शास्त्र उठाकर प्रण लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगलों की बलि नहीं देंगे। यही नहीं ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण , जल , जंगल और जमीन को बचाने के लिए आगे आएगा। सोमवार को पांवटा साहिब के नारी वाला स्थित मंदिर…

Read More

बड़ू साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- इटरनल यूनिवर्सिटी, बड़ू  साहिब में ग्रीन इनोवेशन क्लब द्वारा इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से “औषधीय एवं सुगंधित पौधों द्वारा जैव विविधता संरक्षण” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रीन इनोवेशन क्लब के संयोजक डॉ. अमित सौरभ के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर अकाल कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राकेश जोशी ने मुख्य वक्ता के…

Read More