Author: Himachal Varta

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   घुमारवीं में प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघ फ्रंट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस समारोह में प्रदेश सरकार के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने उपस्थित पेंशनरों, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अत्यंत कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद समाज के उन वर्गों के लिए निर्णय लिए हैं, जिन्होंने अपने पूरे जीवन का सर्वोत्तम समय प्रदेश और देश की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  प्रदेश सरकार की एक विशेष पहल के तहत युवाओं को विदेश में नौकरी उपलब्ध करवाने हेतु बुधवार को यहां जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिए गए। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) द्वारा भर्ती प्रतिनिधि कंपनी जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से आयोजित इस साक्षात्कार में संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी हेतु 33 पात्र युवाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अब विदेश मंत्रालय के नियमों के अनुसार एचपीएसईडीसी के माध्यम…

Read More

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   विद्युत उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सलौणी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण कार्य के चलते 18 दिसंबर को गांव करेर, सालन, बल्ह, डमियाणा और क्षेत्र के अन्य गांवों में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता विजय पटियाल ने बताया कि अगर 18 दिसंबर को मौसम खराब रहा तो विद्युत सब स्टेशन का कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Read More

चम्बा,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग चम्बा द्वारा 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला टास्क फोर्स फाॅर इम्यूनाइजेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होेंने कहा कि हालांकि देश और प्रदेश में पोलियो अब नियंत्रण में है लेकिन इस सुरक्षा कवच को बनाये रखा जाये। इसके साथ ही उन्होंने…

Read More

ऊना,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त(एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने स्वास्थ्य सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। एडीसी ने बताया कि आगामी 21 दिसंबर को जिलाभर में पल्स पोलियो अभियान मनाया जाएगा, जिसके तहत 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे जिला में 46,167 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए…

Read More

मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) के ट्रेनिंग सेंटर, मंडी में युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। एनएसआईसी ट्रेनिंग सेंटर मंडी के प्रमुख लोकेश भाटिया ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह वर्धमान ग्रुप की इकाई वीएमटी स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड बद्दी ने मशीन ऑपरेटर के पदों के लिए छात्रों के साक्षात्कार लिए और 15 छात्रों को नौकरी का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में फैशन डिजाइनिंग, टेलरिंग एवं संबंधित तकनीकी ट्रेड्स से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 70 प्रशिक्षुओं ने…

Read More

मंडी,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज डीआरडीए के सम्मेलन कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निपटारे पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छह माह से अधिक समय से लंबित निशानदेही और तकसीम के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, जबकि दो माह से अधिक समय से लंबित सभी इंतकाल के मामलों का निपटारा जनवरी माह तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने फेयर डिसपोजल पर फोकस करते हुए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश…

Read More

मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    जिला परिषद भवन मंडी के बैठक कक्ष में मिशन शक्ति योजनाओं तथा पोषण भी पढ़ाई भी पहल के अंतर्गत एक दिवसीय जिला-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल द्वारा की गई। कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा फील्ड स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने पोषण भी पढ़ाई भी पहल की पृष्ठभूमि, उद्देश्य तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के…

Read More