बिलासपुर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 दिसम्बर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 69 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इस बीच वह घुमारवीं में ही अखिल भारतीय पेंशनर दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए एक विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे घुमारवीं के टिक्करी हेलिपैड पहुंचेंगे तथा 6.08 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय खेल परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरान्त 10ः35 बजे…
Author: Himachal Varta
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त एवं अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा हेल्पएज इंडिया के सहयोग से 20 सेवा भावी युवाओं के लिए जेरियाट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समुदाय स्तर पर वृद्धजनों की देखभाल, सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाना है, ताकि वह समाज में वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ बेहतर सेवाएं दे सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम…
चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम के तहत उपमंडल तथा तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम…
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मंडी शहर के इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक में जिला प्रशासन, सैनिक कल्याण विभाग, जिला पूर्व सैनिक लीग तथा डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 1971 भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में 54वां विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, वीर नारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों, जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर 1971 युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को स्मरण…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सौलीखड्ड शाखा ने दुर्घटना में दिवंगत खाताधारक पवन सिंह के परिजनों को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की। यह राशि मृतक की पत्नी बिंद्रा देवी को सौंपी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक धनेश्वरु देवी और सहायक प्रबंधक अनिल धरवाल ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कर बीमा क्लेम समय पर पीड़ित परिवार तक पहुंचाने में तत्परता दिखाई। पवन सिंह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े हुए थे, जिसके अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये की…
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में 21 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अभियान के अंतर्गत जिला मंडी में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 63783 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले भर में 1103 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिन पर 4454 बूथ टीम सदस्य तथा 228 पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। जो बच्चे 21 दिसम्बर को खुराक लेने से छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मादक पदार्थ चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के तहत आज हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान से पुलिस लाइन दोसड़का ग्राउंड तक आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। इनमें भारी संख्या में विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन आरम्भ होने से पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान में उपस्थित लोगों को चिट्टे और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता शपथ…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ );- मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने महिलाओं के लिए जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 14 दिवसीय शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 25 महिलाओं ने जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना, शिविर के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा और गुरमीत कौर, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।