हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला मुख्यालय के व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सोमवार को यहां हमीर भवन में एक कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए विभाग के संयुक्त आयुक्त राकेश भारती ने व्यापारियों को जीएसटी के विभिन्न पहलुओं, इनसे संबंधित सभी नियमों और जीएसटी की नई दरों केे बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के साथ सीधा संवाद भी किया और उनकी कई शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह जम्वाल…
Author: Himachal Varta
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर निगम ऊना ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों के प्रभावी अनुपालन और दुकानदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस आवेदन एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत अब तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा एवं अन्य निकोटीन उत्पाद बेचने वाले सभी दुकान मालिक 30 नवम्बर तक अपना व्यावसायिक लाइसेंस बनवा या नवीनीकृत करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि तिथि बढ़ाने का उद्देश्य व्यापारियों को नियमों की जानकारी देना और…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- स्वच्छ शहर समृद्ध शहर 2.0 अभियान के अंतर्गत नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित किए। नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना, तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान नागरिकों को सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। लोगों को गीले, सूखे और हानिकारक कचरे…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवा नशे से दूर रहे और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। डॉ. शांडिल आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन द्वारा आयोजित आगाज-2025 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना आवश्यक है। वर्तमान में नशा समाज के लिए चुनौती बना हुआ है। नशे के निराकरण के लिए युवाओं को खेलों, पढ़ाई व अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज यहां बाल दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एण्ड कल्चरल मीट-2025’ में शांति निकेतन चिल्ड्रन होम सुबाथू के बच्चों द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन को सराहा और शुभकामनाएं दी। मनमोहन शर्मा ने इससे पूर्व शांति निकेतन चिल्ड्रन होम सुबाथू के बच्चों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मज़बूत करने के साथ-साथ मानसिक रूप से एकाग्र भी बनाता है। उन्होंने आशा जताई कि बच्चे भविष्य में खेल के माध्यम से क्षेत्र, प्रदेश व देश का…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत जिला मंडी के विकास खंड सदर के बांधी गांव में विकसित किए जा रहे क्लस्टर में आज विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सोम देव शर्मा तथा उप निदेशक उद्यान, जिला मंडी डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित रहे। डॉ. सोम देव शर्मा ने बागवानों को फलदार पौधों की वैज्ञानिक रोपण विधि, पौधों की देखरेख, खाद एवं पोषक तत्व प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीकों तथा अंतर–फसली खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जापानी फल…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमण्डल बल्ह के भड़याल में आज 72वां जिला स्तरीय अखिल भारतीय सहकारी समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर मुख्य अतिथि रहे, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि सहकारिता व्यवस्था समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान की सबसे मजबूत कड़ी है। सहकारी सभाओं का उद्देश्य केवल लेन-देन या व्यापार नहीं, बल्कि सामूहिक प्रगति और ग्रामीण सशक्तिकरण है। मंडी जिला की सहकारी समितियों ने अपनी पारदर्शी कार्यप्रणाली और सेवा भावना से पूरे प्रदेश में एक अलग…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल मंडी–1 नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दृष्टिगत 11केवी जेलरोड एचटी लाइन के स्थानांतरण का कार्य 19 नवंबर, 2025 को किया जा रहा है। यह कार्य सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक किया जाना निर्धारित किया गया है, जिस कारण 11 केवी जेल रोड एचटी लाइन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जेल रोड, तुंगल कॉलोनी, भंगोली, जिला कारगर परिसर, पैलेस, अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग) कार्यालय, एग्रो इंडस्ट्रीज कार्यालय, ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (जेल रोड) व इसके आस पास के क्षेत्रों…