हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 16 नवंबर को लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते गांव अणु कलां, अणु पंचायत घर, घनाल कलां, प्रताप गली, वार्ड नंबर 4,5,6,7 और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल सुविधाएं व बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान की प्राप्ति है, ज्ञान का महत्व अंकों से कई अधिक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि केवल अंकों के लिए पढ़ाई न करें बल्कि अपने मौजूदा ज्ञान को बढ़ाने के…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण–2 (जायका) के अंतर्गत 6.75 करोड़ रुपये की राशि से कुल छह परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इनसे क्षेत्र के लगभग 1510 किसान परिवारों की 342.83 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को कल्याड़ा में 1.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अम्बोटी बहाव सिंचाई कूहल के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। विधायक पठानिया ने बताया कि इस कूहल के पूर्ण होने पर 348 किसान परिवारों की…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एशियन डेवलपमेंट बैंक की उच्चस्तरीय टीम ग्रामीण समृद्धि एवं लचीलापन कार्यक्रम के अंतर्गत आज बिलासपुर पहुंची। टीम में वरिष्ठ नेचुरल रिसोर्स विशेषज्ञ सुना किम, सामाजिक विकास विशेषज्ञ आनंद रमेश कुनियार, परियोजना प्रबंधन (कृषि) विशेषज्ञ प्राची शर्मा, एसोसिएट प्रोजेक्ट ऑफिसर नेहा सैनी, कृषि व्यवसाय सलाहकार (निजी क्षेत्र) अर्जुन तथा वित्त सलाहकार तनुश्री चंद्रा शामिल रहे। टीम ने जिला प्रशासन के साथ ग्रामीण विकास, कृषि आधारित आजीविका और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक संवाद किया। बैठक की अध्यक्षता डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने की। इस अवसर पर जिला के सभी संबंधित…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से स्मार्ट विनिर्माण और उद्योग 4.0 विषय पर एक विस्तृत जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन होटल सागर व्यू, बिलासपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर जे. आर. अभिलाषी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला एमएसएमई उद्यमों को डिजिटल तकनीकों से सशक्त बनाने और उनके उत्पादन प्रक्रियाओं में आधुनिकता लाने की दिशा में प्रभावी कदम होगी। कार्यशाला का संचालन सीईएल की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल में आयोजित खंड स्तरीय किशोरी मेला बेटियों के स्वास्थ्य, स्वाभिमान और जागरूकता का सशक्त मंच बनकर उभरा। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप चंद डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मोनिका ने किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता और इससे जुड़े सामाजिक मिथकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता का पालन केवल स्वास्थ्य संरक्षण ही नहीं, बल्कि समाज…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोह में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह तथा बाल दिवस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक, प्रतिस्पर्धात्मक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में राज्य में 100 नए सीबीएसई पैटर्न के विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जो ग्रामीण विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से अंग्रेज़ी माध्यम लागू होना और सीबीएसई स्कूलों की स्थापना सरकार की दूरदर्शी शिक्षा नीति का परिणाम…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मंडी जिला में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस दिवस पर अपना विद्यालय पहल के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने अडॉप्ट किए गए स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर बाल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों को व्यक्तित्व…