नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-कालाअम्ब क्षेत्र में बीते दिन हिमाचल- हरियाणा की सीमा पर टोडर पुर रिज़र्व फॉरेस्ट बिट में एक मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सनसनी के बीच कालाअम्ब पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज नाहन भेजा है । एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मानव कंकाल देखने में महीनों पुराना लगता है, हो सकता कोई रास्ता भटक कर यहां जंगल में पहुंच गया हो। एएसपी ने बताया कि मौके से मिले कपड़ों को देख कर भी लगता है कि कोई मानसिक…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशानिर्देशों के अंतर्गत अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में मूल्य आधारित शिक्षा को प्रभावी बनाने हेतु एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का सफल एवं सुसंगठित आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी नवीन शिक्षण-पद्धतियों और व्यवहारिक तकनीकों से परिचित कराना था, जिनसे विद्यार्थी चरित्र, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अकादमिक रूप से भी उत्कृष्ट बन सकें। इस कार्यशाला में सीबीएसई से सम्बद्ध सोलन, अंबाला और कालाआंब क्षेत्र के विद्यालयों के लगभग 26 शिक्षकों तथा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के शिक्षकों सहित कुल 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब नाहन में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आज जिला स्तर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन समाज में स्वतंत्र और उत्तरदायी प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है। हमेशा से ही मीडिया लोगों के हितों की रक्षा करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस ‘‘बढती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर एक नवंबर से 15 नवंबर तक मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत डाडू के अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव डाडू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया था और जनजातीय समुदाय को अंग्रेजों के…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। उनके साथ क्षेत्र के स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने ढांगू–माजरा सड़क, जगत गिरी आश्रम की सड़क, तोकी पंचायत के विभिन्न प्रभावित स्थलों तथा नए बन रहे मिनी सचिवालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इंदौरा क्षेत्र हाल ही में हुई भारी बरसात और आपदा से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में से एक रहा है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि अब जब आपदा का खतरा जा चुका है,…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जल तरंग जोश महोत्सव का आयोजन आगामी 21 से 23 नवंबर तक गोविंद सागर झील क्षेत्र में किया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने की। बैठक में महोत्सव की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, प्रचार-प्रसार और आयोजन से संबंधित सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी तैयारी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग में शुक्रवार को भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) आयोजित किया। कार्यक्रम में 130 छात्रों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की समझ बढ़ाना और रोजगार लेने के बजाय रोजगार सृजक बनने की प्रेरणा देना रहा। एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया ने उद्यमिता के महत्व, संभावनाओं और एक सफल उद्यमी के गुणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को सरकारी योजनाओं तथा उपलब्ध प्रशिक्षण अवसरों के बारे में तथा भारत…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सैन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक आयोजित 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक बागवानी विद्या प्रकाश ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। मुख्यतिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया और बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 33 किसान शामिल हुए, जिनमें 20 किसान हमीरपुर और 13 किसान मंडी जिला से थे। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, उच्च मूल्य वाली फसलों की…