नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लघु उद्योग भारती सिरमौर इकाई ने नाराजगी जताई है। संस्था के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग नाहन को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंप पत्र समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कालाअंब एवं आसपास के औद्योगिक तथा व्यापारिक क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इसके चलते उद्योगों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लघु उद्योग भारती ने…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने 26 मई, 2026 को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के दृष्टिगत आज सोलन ज़िला के विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट में स्थापित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट में ग्राम पंचायत सिरीनगर में वार्ड नम्बर-1 दोलग, वार्ड नम्बर-2 जोखा, वार्ड नम्बर-3 धाली, वार्ड नम्बर-4 अड्डा तथा वार्ड नम्बर-05 सिरीनगर के मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राहुल जैन ने कहा कि इनमें से वार्ड नम्बर-4 अड्डा तथा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 26 मई, 2026 को प्रथम चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थानों के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि 26 मई, 2026 को सोलन ज़िला की कुल 87 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में कुल 125367 मतदाता हैं। इनमें 64058 पुरुष तथा 61309 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के वार्ड नं0-1 मासरिया पंजोपड़-1 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोेटी, कमरा नं0-1 के स्थान पर अब संशोधन उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया कमरा नं0-2 तथा वार्ड नं0-5 मासरिया पंजोपड़-प्प् के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया, कमरा नं0-2 के स्थान पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोेटी कमरा नं0-1 में परिवर्तित किया गया है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर की कुम्हार गली में बिजली के खम्बों पर तारों का मकड़ जाल और कई जगह करंट की नंगी सर्विस लाईने सालों से अनहोनी को न्योता दे रही है । इस गली में रहने वाले लोग डर के साये में रहने को मजबूर है। आरोप है कि जब हाई वोल्टेज आती है तो आग लगने का अंदेशा हो जाता है। कुम्हार गली निवासी सेवा निवृत्त पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लाइनों में सुधार करने के लिए बिजली विभाग के एक्सीयन, एसडीओ को कई बार शिकायत की गई लेकिन स्थिति नही सुधरी। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला हाइवे पर निहोग के पास तेज रफ्तार HRTC बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता लड़की ने बताया कि वह अकाल कॉलेज बडू साहिब से वह अपने जानकार कल्प शर्मा के साथ बाइक नं0 HP71-7381 पर भूर्षिग महादेव मंदिर सराहां दर्शन करने गई थी। निहोग के पास नाहन की तरफ HRTC बस नं0 HP18B-9838 तेज रफ्तार में मोड़ पर इनकी दिशा में आई व बाइक को टक्कर मार…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में यमुना नदी से बरामद हुई दो नाबालिग लड़कियों के शवों के मामलों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार दोनों घटनाएं पांवटा साहिब उपमंडल क्षेत्र से संबंधित हैं। पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जाएगी । पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने नाहन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसआईटी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा किया जाएगा।…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों और मैकेनिकल स्टाफ ने समय पर वेतन और लंबित वित्तीय लाभों की मांग को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नाहन बस स्टैंड और निगम वर्कशॉप परिसर में कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की और साथ ही सख्त चेतावनी भी दे डाली।कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि यदि एक जून की शाम तक वेतन जारी नहीं किया गया तो दो जून रात 12 बजे से जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश में निगम की बसों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे। कर्मचारियों…