नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन के कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी पर पंचायती राज चुनाव के लिए ग्राम सेन की सैर में आचार संहिता का उल्लंघन करके एक पब्लिक मिटिंग आयोजित करने का आरोप लगाया है। पार्टी के लीगल सेल ने रिटर्निग ऑफिसर एंव एसडीएम नाहन को लिखित शिकायत दी है। भाजपा ने पत्र में कहा कि 28 मई को दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए चुनावी प्रचार 26 मई को सांय 5 बजे बन्द हो गया था। मगर कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने 27 मई को इस पंचायत में एक जन सभा करके आचार संहिता…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-रेणूका ब्लॉक में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अचानक स्किड हो जाने से 40 वर्षीय चालक की मौत हो गई। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इस हादसे में 40 वर्षीय अरुण लाल, पुत्र चमेल सिंह, निवासी कांसर डबरोग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौरअपने मोटरसाइकिल नं० HP17D-1830 को कथित तौर पर तेज व लापरवाही से चलाने के कारण बायला के पास स्किड हो गई। एसपी ने बताया कि हादसे में अरुण लाल की मौत हो गई। इस संबंध में थाना रेणुका जी में एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106 के तहत मामला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लघु उद्योग भारती सिरमौर इकाई ने नाराजगी जताई है। संस्था के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग नाहन को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंप पत्र समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कालाअंब एवं आसपास के औद्योगिक तथा व्यापारिक क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इसके चलते उद्योगों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लघु उद्योग भारती ने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने 26 मई, 2026 को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के दृष्टिगत आज सोलन ज़िला के विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट में स्थापित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट में ग्राम पंचायत सिरीनगर में वार्ड नम्बर-1 दोलग, वार्ड नम्बर-2 जोखा, वार्ड नम्बर-3 धाली, वार्ड नम्बर-4 अड्डा तथा वार्ड नम्बर-05 सिरीनगर के मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राहुल जैन ने कहा कि इनमें से वार्ड नम्बर-4 अड्डा तथा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 26 मई, 2026 को प्रथम चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थानों के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि 26 मई, 2026 को सोलन ज़िला की कुल 87 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में कुल 125367 मतदाता हैं। इनमें 64058 पुरुष तथा 61309 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के वार्ड नं0-1 मासरिया पंजोपड़-1 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोेटी, कमरा नं0-1 के स्थान पर अब संशोधन उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया कमरा नं0-2 तथा वार्ड नं0-5 मासरिया पंजोपड़-प्प् के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया, कमरा नं0-2 के स्थान पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोेटी कमरा नं0-1 में परिवर्तित किया गया है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर की कुम्हार गली में बिजली के खम्बों पर तारों का मकड़ जाल और कई जगह करंट की नंगी सर्विस लाईने सालों से अनहोनी को न्योता दे रही है । इस गली में रहने वाले लोग डर के साये में रहने को मजबूर है। आरोप है कि जब हाई वोल्टेज आती है तो आग लगने का अंदेशा हो जाता है। कुम्हार गली निवासी सेवा निवृत्त पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लाइनों में सुधार करने के लिए बिजली विभाग के एक्सीयन, एसडीओ को कई बार शिकायत की गई लेकिन स्थिति नही सुधरी। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला हाइवे पर निहोग के पास तेज रफ्तार HRTC बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता लड़की ने बताया कि वह अकाल कॉलेज बडू साहिब से वह अपने जानकार कल्प शर्मा के साथ बाइक नं0 HP71-7381 पर भूर्षिग महादेव मंदिर सराहां दर्शन करने गई थी। निहोग के पास नाहन की तरफ HRTC बस नं0 HP18B-9838 तेज रफ्तार में मोड़ पर इनकी दिशा में आई व बाइक को टक्कर मार…