मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोह में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह तथा बाल दिवस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक, प्रतिस्पर्धात्मक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में राज्य में 100 नए सीबीएसई पैटर्न के विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जो ग्रामीण विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से अंग्रेज़ी माध्यम लागू होना और सीबीएसई स्कूलों की स्थापना सरकार की दूरदर्शी शिक्षा नीति का परिणाम…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मंडी जिला में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस दिवस पर अपना विद्यालय पहल के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने अडॉप्ट किए गए स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर बाल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों को व्यक्तित्व…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि जन-जन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है ताकि लक्षित वर्ग इनसे समय पर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। संजय अवस्थी आज अर्की में उपमण्डल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विधायक ने बाल दिवस के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 15 नवम्बर, 2025 से चिट्टा को जड़ से समाप्त करने के लिए निर्णायक मुहिम आरम्भ की जा रही है। इस मुहिम में सभी नागरिकों तथा विभागों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही चिट्टे जैसे नशे पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने तथा दीर्घ अवधि तक इसके सकारात्मक प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक समितियां गठित करने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा आज यहां चिट्टे…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से तहसील बमसन की ग्राम पंचायत बलोह में स्थानीय महिलाओं के लिए फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक अजय कतना और स्थानीय पंचायत प्रधान लता देवी ने इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अजय कतना ने कहा कि इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसमें आरसेटी भी उनकी हरसंभव मदद करेगा। शिविर के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को भोजन, वर्दी,…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 16 नवंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते शहर के वार्ड नंबर 5,7,8,9 और 10, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हिमुडा कॉलोनी, होटल हमीर, ठाकुर नर्सिंग होम, दुलेड़ा, बजूरी, बाईपास, लोहारडा, गौड़ा, भोटा चौक, मेडिकल कालेज अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गताधार में लोगों से मिले। इस दौरान ग्राम पंचायत सांगना,सताहन व भलाड भलोना क्षेत्र के लोगो ने उपाध्यक्ष के समक्ष सड़क व बिजली से संबंधित समस्याओ व मांगो को रखा।विधान सभा उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को समस्याओ का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली की लो वोल्टेज समस्या का निराकरण आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत अवसंरचना को मजबूत कर दूर दराज क्षेत्रो में लोगो…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंपिंग प्रोग्राम (NNCP) का तीसरा और समापन दिवस प्रेरणादायक सीख और अनुभवों से भरपूर रहा। इस दौरान छात्रों ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) शाहपुर का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न ट्रेड्स और तकनीकी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने आईटीआई में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में जाना और व्यावहारिक शिक्षा की अहमियत को करीब से महसूस किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में डॉ. सुनंदा पठानिया (एसओ, एटीसी शाहपुर) एवं ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर कम प्रधानाचार्य रावमापा शाहपुर ने सभी सहभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बच्चों और…