बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन के दो महत्वपूर्ण अनुभव हैं, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। राजेश धर्माणी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी गौरव महाजन ने सूचित किया है कि नगर पंचायत करसोग, जिला मंडी के वार्ड संख्या 1 से 7 के लिए मतदाता सूची हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम, 2015 के अंतर्गत तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की प्रति कार्यालय समय में, उपमंडल अधिकारी (ना.) के कार्यालय, नगर पंचायत करसोग तथा तहसीलदार करसोग के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल करवाने का दावा करना हो या किसी नाम के शामिल किए…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर ने मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर में छात्रों की तीन दिवसीय अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला के 12 खण्डों के लगभग 1000 छात्र विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक चन्द्रशेखर ने अपने संबोधन में खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक तौर पर तरोताजा रखते हैं। खेलों से व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास होता है। शारीरिक व मानसिक फिटनेस बढ़ती है। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना और राजकीय मध्य विद्यालय कुरिया करंग के विद्यार्थी शिमला में करेंगे प्रतिनिधित्व ! सिरमौर, 6 अक्तूबर। जिला स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता में आज सिरमौर जिले से दो प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए । इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना और राजकीय मध्य विद्यालय कुरिया करंग शामिल हैं। ये प्रतिभागी 8 अक्तूबर 2025 को “समर्थ 2025” शिमला में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और कॉलेज स्तर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर के पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचक नामावली के प्रकाशन हेतु दावे व आक्षेप प्राप्त करने के लिए विकासखंड अधिकारी नाहन, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़ व कमरऊ तथा नायब तहसीलदार ददाहू को विकास खंड ददाहू के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नाहन अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसको विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या देविंदर साहनी व विद्यालय के महासचिव सचिन जैन ने सम्बोधित किया। प्रेस वार्ता में विद्यालय के महासचिव सचिन जैन ने दो महत्वपूर्ण आयोजनों की घोषणा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल को 8 और 9 अक्टूबर को *राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप* की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है, जहाँ युवा प्रतिभाएँ शतरंज बोर्ड पर अपनी रणनीति, धैर्य और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जिसमें 30 से 40 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थी भाग ले…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मंडी जिला में अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। विशेष जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि द्रंग विधानसभा के ग्राम पंचायत डलाह के गांव स्नेड मे 6 अक्टूबर 2025 को 2 बजे विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सूचना एवं जन संपर्क विभाग के साथ संबद्ध फोक मीडिया ग्रुप अनुसूचित जाति बाहुल्य जनसंख्या वाले गांव में जाकर इन वर्गों के कल्याण के…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रभारी उप-रोजगार कार्यालय करसोग रोहित गुप्ता ने बताया कि एस.आई.एस.सिक्योरिटी इण्डिया लिमिटेड, आर.टी.ए. हमीरपुर, जिला हमीरपुर, हि. प्र. द्वारा सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर के 100 पदों (नियमित) केवल पुरूष, को भरने हेतु आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व उससे अधिक, आयु सीमा 19-40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की शारीरिक लम्बाई 168 से.मी. व उससे अधिक और भार 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित आवेदकों को 8 घंटे की डयूटी व 12 घंटे की डयूटी के लिए 17 हजार, 500 से 22…