हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के साधन सृजित करने के साथ-साथ अब विदेशों में भी रोजगार की व्यवस्था करके एक बहुत बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से अब प्रदेश के युवा विदेशों में भी रोजगार के सपनों को साकार कर सकते हैं। सुनील शर्मा बिट्टू वीरवार को यहां बड़ू में बहुतकनीकी कालेज के सभागार में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) और श्रम एवं रोजगार विभाग…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ आज मंडी जिला में उत्साहपूर्वक किया गया। सेरी मंच से स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पहले बच्चों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन न करने, अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने तथा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज और पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। रैली में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान – 3.0 जोकि 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर 2025 तक सिरमौर जिला के शिक्षण संस्थानों में मनाया जाएगा ताकि जिला को तंबाकू मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की जागरूकता रैली के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय नाहन से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा ताकि लोगों को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विय गुप्ता ने प्रदेश की सुक्ख सरकार पर अघोषित इमरजेंसी लगाने का आरोप जड़ा है । उन्होंने कहा कि गत दिवस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सोलन जिला के दाड़लाघाट में बुलाई गई कॉलेज की छात्राओं पर जिस तरह से झूठी एफ आई आर दर्ज की गई है उससे स्पष्ट हो गया है कि यह तानाशाह सरकार हर तीसरे दिन प्रदेश के किसी न किसी क्षेत्र में आम लोगों पर अकारण एफआईआर और झूठे मुकदमे दर्ज करवरकर प्रदेश के भोले भाले लोगों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अक्तूबर- प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सिरमौर द्वारा आज राजगढ़ में मजदूरों व कामगारों के लिए एक दिवसीय मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण समिति के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। इस जागरूकता शिविर में लगभग 500 श्रमिकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान नरदेव सिंह कंवर ने श्रमिकों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि बोर्ड श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कामगारों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रणनीति, धैर्य और मस्तिष्क की अद्भुत कसरत का प्रतीक राज्य स्तरीय अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रकृति की गोद में बसे शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, सिरमौर में हुआ। जिसमें प्रदेश के दुर्गम स्थानों किन्नौर ,शिमला व विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहें हैं। मुख्य अतिथि उप मंण्डलीय अधिकारी जिला सिरमौर राजीव सांख्यान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें अनुशासन, धैर्य और निरंतर प्रयास का संदेश देता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को यह…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी द्वारा छोटा पड्डल मैदान में आयोजित ‘देई उत्सव’ (Daughter Empowerment Initiative Utsav) वर्षा के बावजूद जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वर्षा के बीच हुई, लेकिन बच्चों और बालिकाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। थोड़ी देर बाद मौसम ने भी साथ दिया और उत्सव पूरे उल्लास के साथ आयोजित हो पाया। उपायुक्त ने बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- दीपावली पर्व के मद्देनज़र उपमण्डल सरकाघाट में पटाखों व आतिशबाजी की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित कर लिया गया है। एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि पटाखों की बिक्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सरकाघाट मैदान की जाएगी। एसडीएम डोगरा ने कहा कि सरकाघाट बाजार की संकीर्ण गलियों और भीड़भाड़ को देखते हुए पटाखों की बिक्री केवल खुले मैदान में ही वैध होगी, जिससे आगजनी जैसी घटनाओं की संभावनाओं को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि पटाखों…