हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश के युवाओं को विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक विशेष पहल की है। उन्होंने श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक ऐसी योजना आरंभ की है, जिससे प्रदेश के युवा पूरी कानूनी प्रक्रिया एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय नियमों की अनुपालना करते हुए विदेशों में सुरक्षित ढंग से नौकरी करने में सक्षम होंगे। वे किसी भी अवैध एजेंट के झांसे में आए बगैर विदेशों में अपनी…
Author: Himachal Varta
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने झंडूता तहसील के अंतर्गत ग्राम भल्लू में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना स्थल का देर रात लगभग 1 बजे दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ और पुलिस टीम से घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुःख-दर्द साझा किया। उन्होंने बरठीं अस्पताल में पहुंच कर अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने सूचित किया कि नगर परिषद सरकाघाट व नगर पंचायत बल्द्वाड़ा के वार्ड संख्या 1 से 7 के लिए मतदाता सूची हिमाचल प्रदेश नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 2015 के अंतर्गत तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद सरकाघाट की मतदाता सूची की प्रति कार्यालय समय में, उपमंडल अधिकारी (ना.) सरकाघाट के कार्यालय, नगर परिषद सरकाघाट तथा तहसीलदार सरकाघाट के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। साथ ही नगर पंचायत बल्द्वाड़ा की मतदाता सूची की प्रति कार्यालय समय में, उपमंडल अधिकारी (ना.)…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- आगामी 30 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर लेकर आज रिकांगपिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में महोत्सव के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि महोत्सव का आयोजन भव्यता और सुचारू रूप…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ग्रामीग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न पंचायतों के दौरे कर लोगों की समस्याएं सुनी। ग्राम पंचायत कुफरी शवाह में जनसभा को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए उनके द्वारा पूर्ण रूप से प्रयास किया जाता रहा है। हर गांव सड़क के साथ जुड़े यही उनकी प्राथमिकता रहती है। इस पंचायत की 7 सड़कों की एफआरए मंजूरी के लिए दस्तावेज पूरी तरह तैयार कर लिए गए है। 62 सड़कों के लिए पिछले ढाई साल के…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी आम लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक करने के लिए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं। आपदा से बचाव के उपायों के साथ-साथ ये लोक कलाकार लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवा रहे हैं। इसी कड़ी में…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन के दो महत्वपूर्ण अनुभव हैं, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। राजेश धर्माणी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी गौरव महाजन ने सूचित किया है कि नगर पंचायत करसोग, जिला मंडी के वार्ड संख्या 1 से 7 के लिए मतदाता सूची हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम, 2015 के अंतर्गत तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की प्रति कार्यालय समय में, उपमंडल अधिकारी (ना.) के कार्यालय, नगर पंचायत करसोग तथा तहसीलदार करसोग के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल करवाने का दावा करना हो या किसी नाम के शामिल किए…