चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा की गई अपील की दृढ़ता से अनुपालना करें। उन्होने कहा कि कोरोना से लडऩे के लिए बचाव ही हथियार है और जो भी सलाह प्रधानमंत्री द्वारा दी गई है उन सभी पहलुओं को सामान्य दिनचर्या में लागु करे। श्री आर्य ने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील के अनुसार 22 मार्च रविवार को स्वयं पर कफ्र्यू लागू करें। सभी प्रदेशवासी 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने राष्ट्रीय आपादा प्रबंधन एक्ट-2005 के अनुभाग- 34 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में 31 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाले सभी जन समारोह पर रोक लगाई है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 31 मार्च, 2020 तक किसी प्रकार के भण्डारों का आयोजन नही किया जाएगा तथा सभी प्रकार की कॉन्फ्रेन्स, इवेन्ट, रैली, धरना व विरोध का आयोजन पूरी तरह निषेद रहेगा। इसके अतिरिक्त, जिम, स्विमिंग पूल, सपा आदि का संचालन भी बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त जिला में आयोजित होने वाले सभी आयोजन जिसमे भीड या अधिक संख्या में लोगों के इक्कठे…
नाहन। जिला के सभी दवाई विक्रेता व दुकानदारों को हिमाचल प्रदेश कमोडिटीज प्राइस मर्केटिंग व डिस्पले ऑर्डर 1977 के तहत सेनिटाइजर और मास्क की रेट लिस्ट अपनी दुकानों के बाहर लगाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी आज जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सेनिटाइजर व 2 प्लाई, 3 प्लाई सर्जिकल मास्क व एन95 मास्क को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अधिसूचित किया गया है जो इन वस्तुओं की बिक्री और उपलब्धता को सुचारू बनाने का अधिकार देता है। हिमाचल प्रदेश कमोडिटीज प्राइस मर्केटिंग व डिस्पले ऑर्डर 1977 के तहत 2 प्लाई, 3 प्लाई सर्जिकल मास्क व…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्ष में आज यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक आयोजन किया गया। राज्यपाल राज्य रेडक्राॅस के अध्यक्ष भी हैं। बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रेडक्राॅस की भूमिका पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक ठोस निर्णय लिए हैं, जिनमें पर्यटकों की आवाजाही को रोकना एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी से ही इस वायरस के क्रम को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस एक बड़ी व अग्रणी संस्था है। उन्होंने…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को दूरभाष के माध्यम से कोरोना वायरस से संबंधित दिशा-निर्देश दिए और विश्वविद्यालय स्तर पर बरती जा रही सावधानियों के बारे में जानकारी हासिल की। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रोफेसर अशोक सरयाल और बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डाॅ. परमिन्दर कौशल को निर्देश दिए कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमन्त्री के जनता कफ्र्यू की अपील को विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। उन्होंने सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि इस आपातकाल स्थिति में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाना चाहिए और इस…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उनको प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कोराना वायरस की रोकथाम के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशाें के अलावा विभिन्न कदमों के बारे में अवगत करवाया। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सहित यह वायरस तेजी से दुनिया में फैल रहा है, लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अतिरिक्त स्वयं सेवकों और कुशल…
शिमला। पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में देशी और विदेशी नागरिकों को लेकर आने वाली सभी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य में इस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए पहले से ही निवारक उपाय और उपचारात्मक कदम उठाए हैं। राज्य में प्रवेश करने वाली सभी बसों और वाहनों को सैनिटाइज किया जा रहा है और यहां आने वाले बाहरी लोगों की…
चंडीगढ़/संगरूर/पटियाला। कोरोना वायरस का कहर लगातार पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर में इस वायरस संबंधित मामले में तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। कोरोना वायरस को लेकर जहाँ पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं डाक्टरों की तरफ से भी अधिक से अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। आज चंडीगढ़ में कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कोरोना वायरस के चलते पंजाब में सरकारी और प्राईवेट बसों की रफ्तार आज रात 12 बजे से रूक जाएगी। दुनिया भर में पैर पसार चुके कोरोना…