Author: Himachal Varta

शिमला। शहरी विकास विभाग के सचिव रजनीश ने आज यहां रिज जल संग्रहण टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, पांच चैंबरों की छत और टैंक टक्का बैंच के बगल की दीवार के ऊपरी आधे हिस्से में कुछ बारीक दरारें देखी गईं। ये पुरानी दरारें हैं जो पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से देखी जा रही हैं। टैंक का तल बरकरार है और बिना रिसाव के यह टैंक भंडारण की सुविधा प्रदान कर रहा है। यह तय किया गया है कि इसकी कार्यक्षमता और संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस संरचना के पुनःसंयोजन के लिए तत्काल कदम उठाए…

Read More

उपायुक्त ने मौके पर काटे 30 हजार से अधिक के चालान नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.  परूथी ने आज जिला नियंत्रक एवं खाद्य आपूर्ति मामले, पर्यटन विभाग तथा स्वास्थ्य सुरक्षा विनियमन विभाग के अधिकारियों के साथ नाहन शहर व साथ लगते क्षेत्रों की विभिन्न दुकानों, कैफे, रेस्टोरेन्ट तथा ढाबों का औचक निरीक्षण किया जिसके तहत उन्होंने विभिन्न खाद्य सामाग्रियों की गुणवता की जांच कर 30 हजार से अधिक के चालान भी काटे। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.क.परूथी ने बताया कि गैर बायोडिग्रेडेबल कचरा नियंत्रण और संस्थागत लिटरिंग को रोकने के लिए खजुरना म लगभग 20 हजार से अधिक का चालान मौके…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य पुलिस विभाग के लिए पुलिस स्टेशन आगंतुक सर्वेक्षण प्रणाली और ई-रात्री बीट चैकिंग प्रणालियों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों प्रणालियों से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में और सुधार आएगा क्योंकि पुलिस को अपनी कार्यप्रणाली के बारे में जहां वास्तविक फीडबैक मिलेगी, वहीं इसमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन आगंतुक सर्वेक्षण प्रणाली को  http://bit.ly/HPPolice  वेबसाईट से जोड़ा जाएगा। इस प्रणाली का इस्तेमाल पुलिस थानों, पुलिस चैकियों और पुलिस की अन्य इकाइयों में आगंतुकों की निगरानी के…

Read More

शिमला। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के हिमाचल चैप्टर के सदस्यों ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ स्मारिका भेंट की। यह स्मारिका प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार कल्याणकारी योजना नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है। अभियान के राज्य अध्यक्ष सुभाष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, शिमला जिलाध्यक्ष ज्योति चैहान, सचिव सुधा मेहता, वरिष्ठ महासचिव शिमला जिला सुनील वर्मा और महिला मोर्चा सिरमौर की जिलाध्यक्ष रीना चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश और भारत का कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स आयोजनों में प्रतिनिधित्व करने वाले सिरमौर ज़िला के अंतर्राष्ट्रीय एथलीट सुनील कुमार ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल से हिमाचल के अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की तर्ज पर सरकारी नौकरी प्रदान करने का आग्रह किया ताकि वह अपने करियर को सुचारू रूप से जारी रख सकें। राज्यपाल ने कहा कि उनके इस आग्रह पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

Read More

शिमला। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने राज्यपाल को अवगत करवाया कि पंजाब विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला, विज्ञान और अन्य व्यवसायों की शिक्षा प्रदान करना और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए अनुसंधानयुक्त शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कई विषयों में शिक्षण और अनुसंधान प्रदान कर रहा है और हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों, अनुसंधानकर्ताओं, संकाय सदस्यों, उद्यमियों और उद्योगों को लाभ प्रदान के…

Read More

शिमला।  राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों का समय-समय पर पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस वायरस का सर्वोत्तम समाधान है, क्योंकि इस वायरस से जागरूकता से ही बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता पैदा करनी होगी और स्वच्छता बनाए रखने और हाथ धोने पर विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर आई.जी.एम.सी. शिमला के चिकित्सक डाॅ. विमल भारती ने कोरोना वायरस से बचने के लिए विभिन्न एहतियाती उपायों के बारे में जानकारी…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में जनजातीय विकास विभाग के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने जनजातीय लोगों के अधिकारों के संरक्षण और संविधान की पांचवी अनुसूचि केे कार्यान्वयन के बारे में चर्चा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पांचवी अनुसूचि क्षेत्रों में पंचायत विस्तार अनुसूचि क्षेत्र (पीईएसए) अधिनियम के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनजातीय सलाहकार परिषद् की नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाजों की रक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए और छोटे से गांव को भी राजस्व…

Read More