शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आपराधिक जाॅंच एक बहुमुखी चुनौती है और सफल अभियोजन के लिए सही जाॅंच आवश्यक है। वह आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस की ‘आपराधिक जाॅंच नियमावली’ और मोबाइल ऐप ‘अपराध मुक्त हिमाचल’ को जारी करते हुए संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जाॅंच के पश्चात् अपराधियों को सजा मिले तो लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा। कानून सुशासन का एक महत्वपूर्ण अंग है और पुलिस जाॅंच की सुशासन में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आपराधिक जाॅंच नियमावली अधिकारियों के ज्ञान और कौशल में वृद्धि करेगी, जिससे जाॅंच प्रक्रिया…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की डायरी-एवं-डायरेक्ट्री जारी की। विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डायरी-एवं-डायरेक्ट्री से विश्वविद्यालय समुदाय, प्राध्यापकों, अधिकारियों, स्टाफ और छात्रों को बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलेगी। इसके माध्यम से आम लोगों को भी सूचना एवं दूरभाष नम्बर इत्यादि की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफैसर सिकन्दर कुमार ने राज्यपाल को टेबल कैलेण्डर भेंट किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
में जिला में नहीं चल रहा जनगणना संबंधित कोई भी कार्य नाहन। जिला में गत दिनों से जनगणना के नाम पर ठगी की कई शिकायतें सामने आ रही है, जिसके तहत लोगों को सरकार द्वारा आयोजित जनगणना टीम का सदस्य बताकर लोगों से उनके आधार कार्ड का नम्बर व अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परुथी ने दी। उन्हाेंने बताया कि जिला में वर्तमान समय में जनगणना से संबंधी कोई भी कार्य नहीं चल रहा है। यदि भविष्य में जनगणना से संबंधी कोई भी कार्य चले तो जनगणना के लिए आई टीम को…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वर्ष 2020 के कैलेंडर, डायरी और न्यूज लेटर जारी किया। इन प्रकाशनों के लिए मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रमुख संस्थान है और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकन्दर कुमार और विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा भविष्य में भी ऐसी फिल्मों के निर्माण पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन और अपराधों पर आधारित फि़ल्म ‘शूटर ’ पर रोक लगाने के आदेश से कुछ घंटों बाद पंजाब पुलिस ने रविवार बाद दोपहर को निर्माता / प्रमोटर के.वी. सिंह ढिल्लों और अन्यों के विरुद्ध हिंसा, घृणित अपराध, गैंगस्टर कल्चर, नशा, फिरौती, लूट, धमकियों और ऐसे अन्य अपराधों को कथित तौर पर उत्साहित करने के दोष में केस दर्ज किया। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एफ.आई.आर नंबर 3 तारीख़ 9/…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में राज्य सहकारी दुग्ध उत्पाद फेडरेशन (मिल्कफेड) द्वारा निर्मित छैना खीर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने गाय के दूध के आधा किलो की पैकिंग का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मिल्कफेड के उपाध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा और प्रबन्ध निदेशक भूपेन्द्र कुमार अत्री भी उपस्थित थे।
शिमला। राज्य सरकार प्रदेश के समग्र व संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हिमाचल प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में ‘ओक ओवर’ में मिलने आए प्रतिनिधिमण्डल से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तिम चरण में चल रही निर्माण परियोजनाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार उचित धनराशि उपलब्ध करवा रही है ताकि इन परियोजना को शीघ्र पूरा किया जा सके।
पुलिस, सुधार, अग्निशमन, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के विजेता सम्मानित शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ में पुलिस, सुधार सेवा, अग्निशमन सेवा तथा गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के 58 विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान हम सब के लिए गौरव की बात है क्योंकि, उनकी उत्कृष्ट सेवाएं समाज के लिए उदहारण हैं और अन्यों को भी प्रेरणा देती हैं। उन्होंने…