सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन जिला में 17 मई, 2026 को नगर निकाय एवं नगर पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा नियमानुसार निर्धारित अवधि के लिए ‘ड्राई डे’ घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं। नगर निगम सोलन, नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत ‘ड्राई डे’ के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार उपरोक्त सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 48 घण्टे पूर्व…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए सार्वजनिक सभाओं, जलूसों और मनोरंजन कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1994 की धारा 304(बी) के तहत कोई भी व्यक्ति चुनाव के संबंध में सार्वजनिक सभा, जुलूस अथवा सार्वजनिक बैठक आयोजित नहीं कर सकेगा। इसके अलावा सिनेमैटोग्राफी, टेलीविजन अथवा अन्य किसी माध्यम से चुनाव प्रचार-प्रसार करने पर भी रोक रहेगी। आदेशों में यह भी…
श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा) ददाहू श्री रेणुकाजी HPPCL कालोनी के पास आज नाहन की ओर जा रही निजी बस व सामने से आ रही तेज गति बाइक के बीच टक्कर हुई। जिसमे बाइक सवार को हल्की चोट आई है। वंही एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर टक्कर हुई वहाँ साथ में बिल्डिंग मटीरियल पड़ा था। सड़कों पर पड़े मटेरियल के कारण भी सड़क हादसों में तेजी आ रही है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन नगर परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में नाहन की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन वर्षों में विकास कार्यों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भाजपा ने 10 वर्षों में क्या किया, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल के सतौन में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सतौन बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर चक्का जाम कर दिया। मृतक की पहचान इंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव मझौली, डाकघर कोड़गा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्र सिंह सड़क पार कर दुकान से सामान…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-उपमंडल संगडाह उपतहसील हरिपुरधार पटवार सर्कल बडोल गाँव बगियाँ मे जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 02 दाना घांटो से भाजपा प्रत्याशी अंकिता ठाकुर ने की मीटिंग। इस दौरान अंकिता ठाकुर ने कहा कि मुझे 22 पंचायतो के लिए भाजपा ने जिला परिषद सदस्य के उतारा हें। इस दौरान अंकिता ठाकुर ने आम जनमानस से इलाके के विकास के लिए आवाज बुलंद की और महिलाओं के उत्थान के सरल भाषा मे महिलाओं को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो महिलाओ के सशक्तिकरण का बिल गिराया वह बहुत बड़ा आघात है । इस दौरान…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतर्गत पंचायत राज निर्वाचन-2026 के तहत कुल 584 नामांकन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी आज यहां खण्ड विकास अधिकारी ओ.पी. शर्मा ने दी। ओ.पी. शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतर्गत ज़िला परिषद के दो वार्ड के लिए 19, बीडीसी सदस्यों के लिए 56, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 142, उप प्रधान के लिए 147 तथा वार्ड सदस्य के लिए 220 नामांकन प्राप्त हुए हैं। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि के पहले दिन 07 मई, 2026 को कण्डाघाट विकास खण्ड के तहत कुल…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड धर्मपुर के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु के वार्ड नम्बर-4 तिड़ों-1 तथा वार्ड नम्बर-5 तिड़ों-2 के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसूलखाना होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला मसूलखाना था। ग्राम पंचायत नरायणी के वार्ड नम्बर-2 जखरोड़ा के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखरोड़ा होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखरोला था।