रामपुर-माजरी में आठ गांव के लिए 4 करोड़ 16 लाख की लागत से उठाउ पेयजल योजना का किया शिलान्यास नाहन। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत ग्राम पंचायत रामपुर-भारपुर में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में रामपुर-भारापुर पंचायत में लगभग 22 करोड़ की लागत से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जा रहे है। उन्होंने आज बहुतकनीकी पॉलिटेकनिक संस्थान में 3 करोड़ 17 लाख 26 हजार रूपये की लागत से रामपुर-भारापुर के छात्रावास (छात्र) व 3 करोड़ 30 लाख 29…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि राजस्थान और पंजाब के बाद प्रदेश में टिड्डी दल के आगमन के चलते सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी किया गया है और टिड्डी दल नियंत्रण एवं सूचना के लिए सुपरविजन टीमें गठित की गई है तथा टिड्डी दल को रोकने के लिए प्रयुक्त होने वाली कीटनाशकों को 50 प्रतिशत सबसिडी पर किसानों को उपलब्ध करवाये जाने का निर्णय लिया गया है। कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों का निरीक्षण करें और टिड्डी दिखने पर तत्काल स्थानीय कृषि विकास अधिकारी,…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वस्त किया है कि नागरिकता संशोधन कानून से कोई भारतीय नागरिक प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए यह बात कही। नागरिकता संशोधन कानून पर विस्तार से बोलते हुए प्रधानमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि इस कानून का देश के किसी भी नागरिक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में इस कानून पर पूर्ववर्ती सरकार के रूख का भी जिक्र किया और कहा कि पिछली सरकार भी ऐसा ही कानून लाने के हक में थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित…
शिमला। उद्योग विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नवम्बर, 2019 में धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट के उपरांत विभिन्न विभागों में 15 हजार करोड़ रुपये के नए समझौता ज्ञापन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 703 एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं, जिनमें 96,720 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनमें एग्री बिजनेस, खाद्य प्रसंस्करण और पोस्ट हार्वेस्ट टैक्नोलाॅजी में 309.55 करोड़ रुपये के नौ एमओयू, निर्माण एवं फार्मास्यूटिकल में 17063.22 करोड़ रुपये के 250 एमओयू, पर्यटन, आतिथ्य सत्कार एवं नागरिक उड्डयन क्षेत्र में 16559.94 करोड़ रुपये के 225 एमओयू, हाइड्रो एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र…
शिमला/सूरजकुंड। सूरजकुंड में 34वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश द्वारा मेला मैदान में बनाए गई भीमाकाली मंदिर की प्रतिकृति पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बन गई है। पारंपरिक शैली में बनाए गये इस मंदिर को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। वर्ष 2020 के इस अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में भीमाकाली मंदिर की प्रतिकृति को स्थायी तौर पर बनाया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश 1996 में थीम राज्य बना था और महेश्वर देवता मंदिर की स्थाई प्रतिकृति बनाई गई थी। इसके अतिरिक्त हिमाचल के दर्शन करवाते पांच अस्थायी द्वार भी मेला मैदान में बनाए गए…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 की सराहना करते हुए इसे जन कल्याण की दिशा में एक अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि अल्पावधि मेें ही यह हेल्पलाईन जन शिकायतों के निवारण में कारगर सिद्ध हुई है और आंकड़े स्वयं इसकी सफलता को बयान करते हैं। राज्यपाल ने इस नवीन पहल को समझने के लिए शिमला के समीप टूटीकंडी स्थित आई.एस.बी.टी. स्थित पार्किंग भवन में ‘‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’’ कार्यालय का दौरा किया और वहां कार्यरत स्टाफ से इस संबंध मे विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज लोक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास गठित करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे देश व विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस न्यास में 15 सदस्य होंगे, जिनमें से एक दलित समुदाय का सदस्य होगा। उन्होंने कहा कि यह निणर्य सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप है जिससे भव्य मन्दिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ है।
शिमला। सूरजकुंड मेला पूरे भारत का चित्रण करता है। शिल्पकारों व कलाकारों को यहां अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा मौका मिलता है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर ने सूरजकुंड मेले में संवाददाताओं से बातचीत में कही। डा. साधना ठाकुर बुधवार को सूरजकुंड मेला देखने पहुंची थीं। उन्होंने मेला परिसर में हिमाचल प्रदेश के सूचना केंद्र का दौरा किया। साथ ही हिमाचल प्रदेश से आए कलाकारों व शिल्पकारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मेला परिसर में विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया और मेले की तैयारियों को लेकर प्रशंसा जाहिर…