Author: Himachal Varta

शिमला। आपदा प्रबंधन की बेहतर तैयारियों और प्रतिक्रिया के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने युवा स्वयंसेवियों की टाॅस्क फोर्स बनाने की विशेष योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत प्रभावी आपदा न्यूनीकरण के लिए हर पंचायत में कम से कम 10-15 स्वयंसेवियों के काडर का गठन कर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव कार्य के जीवनरक्षक कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रतिभावान युवाओं को स्वयंसेवी बनाने के प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षण के दौरान 200 रुपये प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान किया गया है। खोज एवं…

Read More

शिमला। पर्यटक स्थल तत्तापानी में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग जिला प्रशासन मंडी के सहयोग से पर्यटन उत्सव का आयोजन कर रहा है। उत्सव का उद्देश्य तत्तापानी को पर्यटन गंतव्य के रूप में उभारना है। तत्तापानी पर्यटन उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शिमला में पर्यटन विभाग के निदेशक यूनुस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यूनुस ने कहा कि तत्तापानी को एक आकर्षक और लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य के रूप में देश-दुनिया में ख्याति मिले, इस उद्देश्य से इस बार मकर संक्रांति पर तत्तापानी पर्यटन उत्सव का आयोजन किया…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कड़के की ठंड का दौर लगातार जारी है। बीते रोज प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि से तापमान में जोरदार गिरावट आई है। लाहौल स्पीति का केलांग शुक्रवार को भी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माईनस 13, मनाली में माईनस 3, कुफरी में माईनस 2 दशमलव 8, कल्पा में माईनस 2 दशमलव 4, भूंतर में माईनस शून्य दशमलव 2, सुन्दर नगर में शून्य दशमलव 1 और शिमला में 1 दशमलव 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक राज्य के मैदानी…

Read More

मंडी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश मेें सड़कों कि हालत खस्ता है और जयराम सरकार हर माह 5 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर जश्न मना रही है। पत्रकारों से बात करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का 2 साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा। इस दौरान विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इंवेस्टर मीट की गयी। जिस पर तीस करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। कौल सिंह ने कहा कि इस तरह की…

Read More

शिमला। मनाली के पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को माल रोड पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी लोकनृत्य नाटी का खूबसूरत प्रदर्शन किया। इस महानाटी में मनाली विधानसभा क्षेत्र के लेफ्ट बैंक इलाके के 60 से अधिक महिला मंडलों की एक हजार से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। पारंपरिक कुल्लवी सफेद पट्टू, लाल ढाठू और आभूषणों से सजी इन महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाटी डालकर विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों तथा देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। इस अद्भुत सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ वन, परिवहन,…

Read More

नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम ने गश्त के दौेरान गुप्त सुचना के आधार पर भूपेन्द्र दत्त निवासी साधनाघाट, डा0 नैना टिक्कर तह0 पच्छाद, जिला सिरमौर की दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भूपेन्द्र दत्त की दुकान से 14 बोतलें देशी शराब बरामद की गई। जिस पर भूपेन्द्र दत्त उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस थाना पच्छाद में अभियोग पंजीकृत करके अन्वेशण किया जा रहा हैं।

Read More

पांवटा साहिब। बीते गत दिवस पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर सुभाष चन्द निवासी किशनपुरा, डा0 जामनीवाला, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को जामनीवाला रोड ओम वीडीयो मिक्सिंग के सामने सरेआम सार्वजनिक स्थान पर दड़ा सट्टा लगाते हुये पकडा़ जिसके कब्जा से दडे़ सट्टे की पर्चियां तथा 980 रुपये बरामद किये गये हैं। जिस पर सुभाष चन्द उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत करके अन्वेशण किया जा रहा हैं।

Read More

शिमला। उच्चत्तर शिक्षा विभाग, ने ‘मेधा प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कार्यरत मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी शिक्षा निदेशक उच्चत्तर डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा ने आज यहां दी। यह आवेदन राज्य एवं राज्य के बाहर उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हित संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से सीएलएटी/एनईईटी/आईआईटी-जेईई/एआईआईएमएस/एएफएमसी/एनडीए इत्यादि एवं यूपीएससी/एसएससी/बैकिंग/बीमा और रेलवे इत्यादि की परीक्षाओं के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए विद्यार्थी, हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। अभ्यार्थी के परिवार की कुल आय 2.50 लाख प्रति वर्ष/गरीबी रेखा की आय से दौगुनी…

Read More