Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने और आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए प्रतिभा सम्पन्न और प्रशिक्षित मानव संसाधन की आवश्यकता है तथा इसमें शिक्षा का महत्व और भी बढ़ जाता है। वह आज यहां राजकीय महाविद्यालय चैड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा ‘राष्ट्र निर्माण के लिए उच्च शिक्षा’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय अध्ययन पद्धतियों की सुविधा प्रदान करने के प्रयास होने चाहिए तथा उनकी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के एनसीआर में पडऩे वाले क्षेत्र में कचरा प्रबंधन तथा फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी के प्रबंधन को लेकर आगामी 10 और 11 जनवरी को गुरूग्राम में पर्यावरण पर रीजनल कान्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही इस कान्फ्रेंस का थीम ‘डिवलेपमेंट मस्ट बट, एनवायरमेंट फस्ट’ अर्थात् विकास जरूरी परंतु पर्यावरण उससे पहले है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह दो दिवसीय रीजनल कॉन्फेंरस 10 जनवरी को हरियाणा लोक…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, बेंगलुरु में 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत की विकास गाथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की उपलब्धियों पर निर्भर है। भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष के परिदृश्य में क्रान्तिकारी बदलाव की आवश्यकता है।’ उन्होंने कहा, ‘युवा वैज्ञानिक देश की पूंजी हैं और उनके लिए मेरा संदेश है- नवोन्मेष, पेटेंट, उत्पादन और समृद्धि।’ इन चारों कदमों से भारत का तेजी से विकास होगा। ‘लोगों के लिए और लोगों के द्वारा नवोन्मेष हमारे न्यू इंडिया की नीति है।’ श्री मोदी…

Read More

शहर की आगामी 30 वर्षों के लिए पेयजल समस्या का होगा स्थाई समाधान नाहन। नाहन शहर के लोगों की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए 74 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है, जिससे शहर की आगामी 30 वर्षों के लिए पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज यहां ढ़ाबो मोहल्ला नाहन में नगर परिषद द्वारा 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पार्किंग स्थल का शिलान्यास करने के उपरान्त एक जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होने कहा कि नाहन शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने वाली…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में ई-रिक्शा वाहन प्रतिबंधित है इसलिए कोई भी व्यक्ति अपने स्तर पर ई-रिक्शा न खरीदें। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर सोना चौहान ने बताया कि ई-रिक्शा पॉलिसी अभी सरकार द्वारा मंजूर नहीं की गई है। यदि कोई भी ई-रिक्शा सड़क पर बिना पंजीकरण के चलते पाई जाती है तो केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अतंर्गत उसे दण्डित किया जा सकता है। उन्होंने जिला सिरमौर के वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा जब तक कोई पॉलीसी न बनाई जाए तब तक अपने स्तर पर कोई भी व्यक्ति ई-रिक्शा न…

Read More

नाहन। नाहन शहर में 10 दिसम्बर, 2019 कों अतिक्रमण हटाने के लिए लगाई गई धारा 144 को हटा दिया गया है। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने धारा 144 (5) सीआरपीसी 1973 की प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए नाहन शहर में लगाई गई धारा-144 को तत्कालिन प्रभाव से हटा दिया गया है।

Read More

मनाली शहर के लिए 163 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का शिलान्यास शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के मनाली में नौवें राष्ट्रीय शरद उत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने मनाली के सर्किट हाउस से शरद उत्सव परेड को रवाना किया और इससे पहले हिडिम्बा माता के मन्दिर में पूजा-अर्चना की। यह उत्सव 6 जनवरी तक चलेगा। मनु रंगशाला से अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इसकी समृद्ध परम्पराओं, सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। मनाली के शरद उत्सव में विश्वभर से लाखो सैलानी भाग लेते हैं। इस उत्सव का आकर्षण लगातार…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला शहर में 525 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 17.36 करोड़ रुपये की लागत से आईजीएमसी से संजौली तक स्मार्ट पैदल यात्री पथ व शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 32 करोड़ रुपये की लागत से बहु-मंजिला पार्किंग व आईजीएमसी की नई ओपीडी के लिए लिंक रोड का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, चाबा (कोल डैम) तथा मौजूदा गुम्मा पंप स्टेशन के संवर्धन कार्य का लोकार्पण तथा 406 करोड़…

Read More