Author: Himachal Varta

ग्राम पंचायत बाग पशोग में जीरो वेस्ट टूरिस्ट सेंटर किया जाएगा स्थापित पांवटा साहिब और काला अंब में विकसित किएं जाएंगे ट्रांसपोर्ट नगर नाहन। जिला सिरमौर के लिए विजन 2020 का अनावरण किया गया, जो मुख्य रूप से जिला वासियों के लिए स्वास्थ्य और स्व्च्छ पर्यावरण प्रदान करने और जिला सिरमौर को 5 जून, 2020 तक पॉलिथीन मुक्त बनाने पर केंद्रित रहेगा। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज बचत भवन नाहन के सभागार में आयोजित प्रैस वार्ता में वर्ष 2020 का विजन सभी विभागों के अधिकारियों और जिला के मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि जिला के 228 ग्राम पंचायतों…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज जिला ऊना स्थित माॅं चिंतपूर्णी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मन्दिर के पुरातन इतिहास की जानकारी प्राप्त की तथा बेहतरीन प्रबन्धन के लिए मन्दिर ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। इससे पूर्व, उपायुक्त ऊना सन्दीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, उप-मण्डलाधिकारी अम्ब टोरूल एस. रवीश, उप-पुलिस अधीक्षक मनोज जम्वाल और अशोक वर्मा भी उपस्थित थे।

Read More

शिमला। गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण भी आवश्यक है। यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज डीएवी अंबोटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण व व्यक्तिव विकास को जरूरी बताते हुए कहा कि बिना संस्कारों के शिक्षा का कोई मूल्य नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि अध्यापक विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं और डीएवी संस्था इसी के लिए जानी जाती है। देश भर में डीएवी स्कूल संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। डीएवी के विद्यार्थी आज उच्च पदों पर आसीन…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्म दिवस पर 6 जनवरी, 2020 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड मिनी मैराथन दौड़ आयोजित कर रहा है। खेल नियंत्रण बोर्ड के प्रवक्ता सरजीव मैहरा ने आज यहां बताया कि यह दौड़ 6 जनवरी को प्रातः 7 बजे सचिवालय परिसर के प्रांगण से आरम्भ होकर पुलिस नियंत्रण कक्ष, माल रोड से होती हुई सचिवालय परिसर में सम्पन्न होगी। मैराथन का शुभारम्भ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड खेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. आर.एन. बत्ता करेंगे। दौड़ में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किसानों का आह्वान किया है कि वे प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन के रूप में अपनाएं ताकि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में विश्व तथा देश में एक आदर्श राज्य बनकर उभरे। राज्यपाल आज सोलन जिला के नालागढ़ में ‘ प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना’ के सम्बंध में आयोजित किसान परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वर्तमान में हम सभी रसायनयुक्त खेती के दुष्परिणामों से परिचित हैं। इन दुष्परिणामों से बचाव के लिए प्राकृतिक खेती कारगर उपाय है। उन्होंने उपस्थित किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के…

Read More

शिमला। कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश के कृषि विभाग को केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने कृषि कर्मण्य पुरस्कार 2016-17 के अंतर्गत प्रशस्ति पुरस्कार प्रदान किया गया है। कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, प्रधान सचिव (कृषि) ओंकार चंद शर्मा और निदेशक कृषि डाॅ. राकेश कुमार कौंडल ने आज कर्नाटक के टुमकुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से यह पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार समारोह में एक प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि दी गई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खाद्यान उत्पादन में इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने और आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए प्रतिभा सम्पन्न और प्रशिक्षित मानव संसाधन की आवश्यकता है तथा इसमें शिक्षा का महत्व और भी बढ़ जाता है। वह आज यहां राजकीय महाविद्यालय चैड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा ‘राष्ट्र निर्माण के लिए उच्च शिक्षा’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय अध्ययन पद्धतियों की सुविधा प्रदान करने के प्रयास होने चाहिए तथा उनकी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के एनसीआर में पडऩे वाले क्षेत्र में कचरा प्रबंधन तथा फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी के प्रबंधन को लेकर आगामी 10 और 11 जनवरी को गुरूग्राम में पर्यावरण पर रीजनल कान्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही इस कान्फ्रेंस का थीम ‘डिवलेपमेंट मस्ट बट, एनवायरमेंट फस्ट’ अर्थात् विकास जरूरी परंतु पर्यावरण उससे पहले है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह दो दिवसीय रीजनल कॉन्फेंरस 10 जनवरी को हरियाणा लोक…

Read More