Author: Himachal Varta

नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के.परूथी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 21 अक्तूबर, 2019 को 55 पच्छाद (अ0जा0) विधानसभा उप चुनाव में मतदाता वोट डालने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करके अपना वोट डाल सकते है। उन्होंने बताया कि मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/ केन्द्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड,…

Read More

नाहन। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा ‘समर्थ-2019’ अभियान के अतंर्गत जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान नाहन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं को आपदा के समय बचाव कार्याें के बारे जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक डाईट नाहन ओमकार शर्मा ने बताया कि समर्थ-2019 अभियान के अतंर्गत जिला में 11 से 23 अक्तूबर, 2019 तक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आपदा से निपटने के लिए हर व्यक्ति को मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए तभी आपदा से होने वाले जान-माल के…

Read More

नाहन। आगामी 21 अक्तूबर, 2019 को 55 पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव के दिन राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता जो प्रदेश के सरकारी गैर सरकारी व निजि क्षेत्र में कार्यरत है उनके लिए मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज भाजपा उम्मीदवार रीना कश्यप के समर्थन में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग तथा सराहन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के नेताओं की तथ्यहीन तथा भ्रामक बयानवानी के बावजूद भी भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई जिससे वह घबराए हुए हंै। उन्होंने कहा कि उप-चुनावों में कांग्रेस नेताओं के पास केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध न कोई मुद्दा है न कुछ कहने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मात्र बयानवाजी में विश्वास नहीं रखती तथा प्रदेश के विकास में…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां धर्मशाला में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्ट मीट की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि वे इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कम्पनियों के सम्पर्क में रहें ताकि इंवेस्टर मीट के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा प्रमुख विदेशी कम्पनियों के साथ आयोजित होने वाली बैठकों को सफल बनाया जा सके। डाॅ. बाल्दी ने कहा कि इस मीट में बढ़ी संख्या में विदेश व देश के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं और उनके आने का मुख्य उद्देश्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण राष्ट्रवाद की भावना होती है और यही भावना किसी भी देश के नागरिक को एकजुट रखती है। यह बात उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में महर्षि पाणिनि विचार मंच द्वारा ‘ आधुनिक भारत में राष्ट्रवाद निर्माण’ विषय पर आयोजित सेमीनार की अध्यक्षता करते हुए कही। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी पहचान है तथा इस भावना को हमें मजबूत करना होगा क्योंकि राष्ट्रवाद देश के नागरिकों को जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र आदि जैसे संकीर्ण विचारों से उपर उठने और राष्ट्रहित में खड़े होने के लिए प्रेरित करती है।…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, राज्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 22 अक्तूबर से दो-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हाॅलीडे होम में आयोजित की जा रही इस कार्यशाला का शुभारम्भ करेंगे। हिमालयी राज्यों के अधिकारियों सहित अन्य प्रतिभागी भी इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। ‘आपदा जोखिम प्रबंधन चुनौती’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन उत्तराखण्ड, जम्मू और कश्मीर, केन्द्र शासित लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के हितधारकों के लिए किया जा रहा है जिसमें लगभग 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य…

Read More

23 मतदान केन्द्रों में वेब केमरा से की जाएगी निगरानी नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होेने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत आज राजकीय महाविद्यालय राजगढ में निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी 560 अधिकारियों व कर्मचारियों जिसमें 2 महिला कर्मियों द्वारा संचालित पोलिंग स्टेशन में नियुक्त 16 महिला अधिकारियों, 136 पीठासीन अधिकारियों, 136 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 272 मतदान अधिकारियों ने तीसरे व अंतिम पूर्वाभ्यास में भाग लिया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमण्डलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी पच्छाद नरेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पच्छाद उप-चुनाव में 23…

Read More