Author: Himachal Varta

श्री गुरू नानक देव जी के जीवन फलसफे संबंधी राज्य भर में चलने वाले शो की स्पीकर पंजाब विधान सभा के.पी. राणा ने की शुरूआत चंडीगढ/रूपनगर। श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व सम्बन्धी जश्नों का यहाँ दरिया सतलुज के किनारे आधार बाँधते हुये स्पीकर पंजाब विधान सभा राणा कंवरपाल सिंह ने विशेष तौर पर डिज़ाइन किये फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो का आज देर शाम उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी भी विशेष तौर पर मौजूद थे। इस दौरान स्पीकर पंजाब विधान सभा राणा के.पी.…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि इस हेल्पलाइन को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शिकायतों को कम करने के लिए नीतियों में सुधार और संशोधन किए जा सकते हैं। यदि विभागों में शिकायतें लम्बित पाई गई तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने हेल्पलाइन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायत व सुझाव दर्ज करने या जानकारी प्राप्त करने और प्रतिक्रिया…

Read More

शिमला। हिमाचल किसान सभा के नेतृत्व में बागवानों ने आढ़तियों द्वारा बकाया भुगतान न करने, विभिन्न मंडियों में आढ़तियों द्वारा की जा रही गैर कानूनी काट तथा एपीएमसी की लचर प्रणाली को लेकर हल्ला बोला। शिमला जिले के नारकंडा में सैकड़ों बागवानों ने आज चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बागवानों के पिछले वर्ष व इस वर्ष के आढ़तियों ने जो बकाया भुगतान करना है, उसे तुरंत करवाया जाए। साथ ही बागवानों से गैर कानूनी रूप से की गई काट को तुरंत लौटाया जाए। हिमाचल किसान सभा के प्रदेश सचिव राकेश सिंघा और जिला…

Read More

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की 20 डिस्पेंसरी को चंडीगढ़ प्रशासन ने अपग्रेड करने का फैसला किया है। इसके तहत अब इन सभी डिस्पेंसरियों को म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से छीनकर डायरेक्टर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर विभाग को सौंप दिया जायेगा। यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर द्वारा इस मामले में फैसला लिया गया है। इसके तहत इस सभी डिस्पेंसरी में लोगों को विभिन्न सुविधायें मिलेंगी। इनमें गर्भवती महिलाओं की देखरेख, फैमिली प्लानिंग, ओपीडी सर्विस, कानों एवं आंखों आदि बीमारियों को लेकर भी इन डिस्पेंसरी में सुविधा मिलेगी। बता दें कि साल 2010 में इन 20 डिस्पेंसरी को एमसी को दिया गया था, लेकिन सूत्रों…

Read More

जीरकपुर। जीरकपुर-अंबाला रोड पर सिंघपुरा चौक के नजदीक पीआरटीसी की ओर से बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड पर कुछ राजनीतिक सरपरस्ती प्राप्त लोगों ने एक बार फिर अवैध टैक्सी स्टैंड बनाकर कथित रूप से वसूली शुरू कर दी है, जिसके खिलाफ आज जीरकपुर पुलिस स्टेशन पहुच सैकड़ों स्थानीय टैक्सी चालकों ने विरोध दर्ज करवाया। पहले भी एक बार पुलिस ने वसूली के इस खेल पर नकेल कसी थी। आरोप है कि ये लोग टैक्सी चालकों से जबरन 1000 रुपए मंथली व सवारियां उठाने के लिए प्रति चक्कर 200 रुपए वसूल कर रहे हैं। आरोप है कि रुपए न देने पर…

Read More

चंडीगढ़। कुलपति और सिंडिकेट के बीच ढाई महीने की खींचतान और मनमुटाव के बाद पंजाब विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बैठक ‘सौहार्दपूर्ण’ माहौल में हुई, जिसमें पिछले महीने के एजेंडा के अलावा टेबल एजेंडा भी क्लीयर कर लिया गया और वह भी पहले के मुकाबले कम वक्त की बैठक करके। कुलपति प्रो. राज कुमार भी बैठक में आज नरमी से पेश आये। पंजाब विश्वविद्यालय ने कैंपस के टीचर्स की तरह कालेज प्रिंसिपलों को 65 साल की आयु तक अब तक मिलने वाला सेवा विस्तार समाप्त कर दिया है। किसी भी कालेज के प्रिंसिपल चाहे वह कांस्टीचुएंट कालेज हो या एफिलिएटिड, 60 साल…

Read More

नाहन। अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले-2019 के लिए जिला सिरमौर के कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से चुना जाएगा। यह जानकारी सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपमण्डलाधिकारी(ना0) नाहन विवेक शर्मा ने देते हुए बताया किया कि जिला सिरमौर के कलाकारों को पहली बार ऑडिशन के माध्यम से योग्य कलाकारों का चयन किया जाएगा, जिससे कलाकारों के चयन में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि यह ऑडिशन सभी उपमण्डल स्तर पर आयोजित करवाए जाएंगे, जिसमें शिलाई एवं पांवटा साहिब के कलाकारों का ऑडिशन 22 अक्तूबर, 2019 को विश्राम गृह कफोटा मंे लिया जाएगा। संगडाह उपमण्डल के कलाकारों का ऑडिशन 23…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने लाहौल-स्पिति, कुल्लू व किन्नौर के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे संबंधित जिलों में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत वन अधिकारों का समाधान करें, क्योंकि इन जिलों में बड़े हाईड्रो प्रोजेक्ट कार्यान्वित किए जाने प्रस्तावित हैं। मुख्य सचिव ने इन तीन जिलों के उपायुक्तों के साथ आज वीडियो काॅंन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभिन्न परियोजनओं को लागू करने में आ रही समस्याओं को स्थानीय स्तर पर हल करने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कुल्लू जिला के उपायुक्त को निर्देश दिए कि वनाधिकारों के साथ…

Read More